ePaper

DU के Sri Venkateswara College में कैसे मिलेगा एडमिशन? CUTOFF और Course लिस्ट यहां

Updated at : 16 Jul 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
CUET UG Admission 2025

CUET UG Admission 2025

CUET UG Admission 2025: CUET UG 2025 के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के Sri Venkateswara College में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को अच्छे स्कोर की जरूरत होती है. यहां BSc, BCom, BA जैसे कई कोर्स मिलते हैं. कटऑफ हर साल बदलती है, लेकिन हाई स्कोर वाले स्टूडेंट्स को पहले राउंड में सीट मिल सकती है.

विज्ञापन

CUET UG Admission 2025 in Hindi: दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित off‑campus कॉलेजों में से एक श्री वेंकटेश्वर काॅलेज (Sri Venkateswara College) ने 2025 के CUET UG एडमिशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. हर वर्ष यहां कई कोर्स में लाखों कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं. अगर आप भी BSc, BA, BCom या अन्य यूजी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें.

CUET UG Admission 2025: कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

SVC में CUET UG के माध्यम से ये प्रमुख कोर्सेस उपलब्ध हैं-

  • BA (Hons) – English, Political Science, Sociology
  • BSc (Hons) – Mathematics, Life Sciences, Statistics
  • BCom (Hons)
  • BCom (General) और BA (General)
  • इन सभी कोर्स के लिए CUET क्वालीफाई करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- MBBS के बाद भी अधूरा रह जाएगा डॉक्‍टर बनने का सपना, इन Admission नियमों ने उड़ा दी नींद!

2025 के अनुमानित CBT कटऑफ (General Category)

  • BA (Hons) पाॅलिटिकल साइंस- लगभग 735+ CUET स्कोर
  • BA (Hons) English- लगभग 734-735
  • BSc (Hons) – कोर्स के अनुसार 290–667 
  • BCom (General): लगभग 683–752
  • BCom (Hons.): लगभग 651–764.

यह भी पढ़ें- UPSC IAS Retirement: रिटायरमेंट के बाद IAS क्या करते हैं? इस सवाल ने घुमा दिया अच्छे-अच्छों का दिमाग!

CUET UG Admission 2025: एडमिशन प्रक्रिया

CUET UG एग्जाम देना और न्यूनतम कट‑ऑफ स्कोर (qualifying marks) प्राप्त करना. CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर कॉलेज और कोर्स च्वाइस भरना. सीट अलॉटमेंट राउंड के बाद “Accept” करना और फीस जमा करना. अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम रूप से एडमिशन कंफर्मेशन करना होता है.

CUET UG Admission 2025: कट‑ऑफ पर नजर क्यों रखें?

SVC का स्थान off‑campus होने के बावजूद mid‑tier में टॉप माना जाता है, इसलिए कट‑ऑफ हाई होता है. यहां का प्लेसमेंट और फैकल्टी बेहतर होने से स्टूडेंट्स की प्राथमिकता में SVC शामिल है. इसके अलावा राउंड टू राउंड कट‑ऑफ कम होती जाती है, इसलिए एडमिशन का मौका मिल जाता है.

नोट- CUET UG Admission 2025 में DU के Sri Venkateswara College में एडमिशन और कटऑफ की जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है. ऑफिशियल कटऑफ और कोर्स की जानकारी के लिए काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola