एक चूक और छूट सकता है AMU एडमिशन! CUET से दाखिले का पूरा गणित समझें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Jan 2026 10:04 AM
AMU एडमिशन प्रोसेस
CUET UG 2026 AMU Admission: सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे में आइए आज जानते हैं कि AMU में एडमिशन कैसे मिलता है. साथ ही जानेंगे कि यहां कौन-कौन से प्रमुख कोर्स ऑफर किए जाते हैं.
CUET UG 2026 AMU Admission: अगर आप भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसी के साथ यूनिवर्सिटी/कॉलेज की तलाश शुरू हो चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं एएमयू के प्रमुख कोर्सेज के बारे में और यहां एडमिशन कैसे मिलता है.
CUET UG 2026 Important Dates: यहां देखें महत्वपूर्ण डेट्स
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जनवरी 2026 |
| फीस जमा करने की आखिरी तारीख | 31 जनवरी 2026 |
| एप्लीकेशन करेक्शन विंडो | 2 फरवरी से 4 फरवरी 2026 |
| CUET UG 2026 परीक्षा | 11 मई से 31 मई 2026 |
CUET UG 2026 AMU Admission: एएमयू में एडमिशन कैसे मिलता है?
- NTA की CUET वेबसाइट पर जाकर CUET UG / CUET PG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और एग्जाम दें.
- CUET का रिजल्ट और स्कोर कार्ड आने का इंतजार करें.
- स्कोर आने के बाद AMU की ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर जाएं और CUET-UG/ PG रजिस्ट्रेशन करें.
- अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन डिटेल्स और CUET स्कोर भरें.
- ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें.
- अपने पसंदीदा कोर्स का चयन (Choice Filling) करें.
- AMU द्वारा जारी मेरिट लिस्ट / कट-ऑफ लिस्ट चेक करें.
- नाम आने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं.
- अंत में एडमिशन फीस जमा करें और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें.
यहां ऊपर जो स्टेप्स बताए गए हैं, उसे जरूर फॉलो करें. कोर्स या कॉलेज चुनने में अगर गलती की तो इससे आपका साल खराब हो सकता है. ऐसे में फॉर्म सावधानी से भरें.
AMU Courses: एएमयू के प्रमुख कोर्स
एएमयू में बीए, एमए और पीचएडी के कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. कुछ प्रमुख कोर्सेज की बात करें तो यहां BA Hons हिंदी, इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और फिलॉसफी जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं. वहीं साइंस स्टूडेंट्स के लिए मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी में BSc और MSc जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इसके अलावा यहां BSc (Hons) Agriculture, बीटेक और एमटेक के कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं.
CUET UG 2026: AMU एडमिशन में ये गलतियां न करें
- नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी की गलत एंट्री
- गलत विषयों (Subjects) का चयन
- AMU का अलग से रजिस्ट्रेशन न करना
- एप्लीकेशन फीस जमा करना भूल जाना
- फोटो और सिग्नेचर गलत साइज में अपलोड करना
- डॉक्यूमेंट्स तैयार न रखना
- करेक्शन विंडो में गलतियां ठीक न करना
- कटऑफ और काउंसलिंग डेट मिस करना
यह भी पढ़ें- CUET UG 2026 से BHU कैसे पाएं एडमिशन, फॉर्म भरते समय करें ये 5 काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










