Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट ofssbihar.net पर, 10 जून तक करें नामांकन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Jun 2025 11:35 AM

विज्ञापन

Bihar 11th Admission 2025

Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए पहली सेलेक्शन लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि पहली लिस्ट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार इंटर में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट चेक कर सकते हैं. बिहार में 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी. ऐसे में आवेदन करने वाले छात्र BSEB OFSS की ऑफिशियल वेबसाइट- ofssbihar.net पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

बिहार 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2025 तक चली थी. इसके लिए ऑनलाइन ही आवेदन लिए गए थे. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे.

Bihar 11th Admission 2025 ऐसे करें चेक

  • मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices पर क्लिक करना होगा.
  • अगले पेज पर OFSS Bihar 11th Admission 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Check List के लिंक पर जाना होगा.
  • मेरिट लिस्ट खुल जाएगी.
  • मेरिट लिस्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.

पहली लिस्ट के लिए करें रजिस्ट्रेशन

बिहार 11वीं में एडमिशन के बाद नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी OFSS वेबसाइट ofssbihar.net पर उपलब्ध है. इसके बाद नामांकन के लिए 4 जून से 10 जून तक का समय मिलेगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट से जुड़ी अपडेट 11 जून 2025 तक जारी होगी.

जिन छात्रों का चयन बिहार इंटर एडमिशन के लिए जारी पहली लिस्ट में होता है उन्हें नया विकल्प भरने या पूर्व के विकल्प में बदलाव करने का मौका मिलेगा. इसके लिए 4 जून से 10 जून 2025 तक का समय मिलता है. अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स हेल्पलाइन नंबर 0612 2230009 पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, navodaya.gov.in पर करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन