BHU UG Admission 2025: चौथे राउंड की सीट लिस्ट जारी, तय समय पर फीस न भरी तो सीट होगी कैंसिल

Updated:
विज्ञापन
BHU UG Admission 2025

बनारस हिंदु विश्वविद्यालय के बाहर खड़े छात्र (सांकेतिक तस्वीर) BHU UG Admission 2025

BHU UG Admission 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्नातक दाखिले के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं. सीट पाने वाले छात्रों को 25 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर सीट कन्फर्म करनी होगी.

विज्ञापन

BHU UG Admission 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस राउंड में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक समर्थ पोर्टल (bhucuet.samarth.edu.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

लॉगिन करके देख सकेंगे रिजल्ट

सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने सीयूईटी (CUET) आवेदन संख्या या पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद ही वे यह देख पाएंगे कि उन्हें कौन-सा कॉलेज और कोर्स अलॉट हुआ है.

कटऑफ लिस्ट भी जारी

बीएचयू ने चौथे राउंड की कटऑफ लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट (bhu.ac.in) पर जारी कर दी है. इस कटऑफ सूची से उम्मीदवार यह समझ सकेंगे कि किस कॉलेज और विषय में कितने अंकों तक दाखिला दिया गया है. हर नए राउंड में सीटों की उपलब्धता और छात्रों की पसंद के आधार पर कटऑफ में बदलाव देखने को मिलता है.

25 अगस्त तक पक्की करें सीट

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि जिन उम्मीदवारों को चौथे राउंड में सीट आवंटित की गई है, उन्हें 25 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करके अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी. यदि कोई उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर फीस का भुगतान नहीं करता है, तो उसकी सीट स्वतः रद्द हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Success Story: “तुम Google के लायक नहीं हो”- इंटरव्यू में मजाक उड़ाने वालों को लड़की ने Google में नौकरी पाकर दिया करारा जवाब

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola