BHU में BSc Computer Science का सिलेबस, डिजिटल लॉजिक डेटा स्ट्रक्चर समेत कई नए टॉपिक का भंडार
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Aug 2025 3:07 PM
BHU BSc Computer Science
BHU BSc Computer Science: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है. ऐसे में जो छात्र यहां दाखिला लेना चाहते हैं या जिनका सेलेक्शन हो गया है वो कोर्स की डिटेल्स जरूर जान लें. बीएचयू में BSc Computer Science सब्जेक्ट काफी मशहूर है. इस कोर्स का सिलेबस काफी नए टॉपिक को कवर कराता है.
BHU BSc Computer Science: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है. यहां BSc Computer Science कोर्स काफी लोकप्रिय है और हर साल बड़ी संख्या में छात्र इसमें दाखिला लेते हैं. इस कोर्स में टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री से जुड़े कई मॉडर्न टॉपिक पढ़ाए जाते हैं. आइए जानते हैं इस कोर्स और इसके सिलेबस की खास बातें.
बीएचयू में BSc Computer Science कोर्स में दाखिला लेने के लिए नेशनल लेवल एंट्रेंस टेस्ट या CUET के जरिए सिलेक्शन किया जाता है. एडमिशन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जिन छात्रों का चयन हुआ है वे सिलेबस देखकर अपनी पढ़ाई की तैयारी कर सकते हैं. सिलेबस में क्या-क्या है नीचे देख सकते हैं.
BHU BSc Computer Science Syllabus: इन टॉपिक की पढ़ाई
कोर्स के शुरुआती सेमेस्टर में छात्रों को Programming in C, Data Structures और Computer Organization जैसे बेसिक टॉपिक पढ़ाए जाते हैं. यह स्टूडेंट्स की नींव मजबूत करने का काम करते हैं. बीएचयू का यह कोर्स सिर्फ बेसिक तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें Database Management System, Operating System, Software Engineering जैसे एडवांस टॉपिक्स भी शामिल हैं. ये टॉपिक्स छात्रों को इंडस्ट्री रेडी बनाते हैं.
BHU BSc Computer Science Syllabus Download Here
BHU BSc Computer Science सेमेस्टर वाइज टॉपिक
| Semester | Course Code | Course Title |
|---|---|---|
| I | CS101 | Problem Solving through C Programming |
| II | CS102 | Digital Logic and Circuits |
| Minor Elective I | (Non CS-stream Students) | |
| III | CS103 | Numerical Computing |
| IV | CS104 | Computer Organization and Architecture |
| Minor Elective II | (Non CS-stream Students) | |
| V | CS106 | Operating System Concepts |
| CS107 | Database Management Systems | |
| CS108 | Data Structures and Algorithms | |
| CS110 | System Analysis and Design | |
| VI | CS105 | Discrete Mathematics |
| CS109 | Data Communication | |
| CS502 | UG Project |
सिलेबस में Data Structures, Database Management और Operating System जैसे डिमांड वाले विषय भी हैं. इन टॉपिक्स की मदद से छात्र भविष्य में IT सेक्टर, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिस्ट जैसी नौकरियों के लिए तैयार हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: BHU नहीं तो क्या? ये हैं पूर्वांचल की 5 टॉप यूनिवर्सिटी, कम फीस में करें BA BCom BSc
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










