1000 स्टूडेंट्स को मिली जॉब, 1.25 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, इस कॉलेज ने बनाया रिकॉर्ड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Jan 2026 8:39 PM
कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Best BTech College IIT Guwahati: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले टॉप प्लेसमेंट देने वाले कॉलेजों के बारे में जान लेना जरूरी है. असम के गुवाहाटी में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Guwahati) का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार देखा गया है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज ऑफर 1.25 करोड़ रुपए का मिला है.
Best BTech College IIT Guwahati: असम के गुवाहाटी में स्थित यह IIT अब सिर्फ पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की वजह से भी चर्चा में है. हर साल यहां से सैकड़ों स्टूडेंट्स बड़ी-बड़ी कंपनियों में जॉब लेकर निकलते हैं. यही वजह है कि आज IIT गुवाहाटी को Best BTech College की लिस्ट में टॉप पर गिना जा रहा है. इस बार IIT Guwahati ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. यहां हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 1.25 करोड़ रुपये का देखा गया है. आइए कॉलेज के प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं.
Best BTech College IIT Guwahati में प्लेसमेंट शानदार
इस साल IIT गुवाहाटी में कुल 1606 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1001 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिली है. करीब 62 प्रतिशत ओवरऑल प्लेसमेंट रहा.
मेल स्टूडेंट्स की बात करें तो 1270 में से 791 को जॉब मिली, वहीं 336 फीमेल स्टूडेंट्स में से 210 का सेलेक्शन हुआ. इसके अलावा 193 स्टूडेंट्स को PPO यानी प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिले, जो खुद में बड़ी बात है.
कैसा रहा IIT Guwahati का प्लेसमेंट रिकॉर्ड?
| प्लेसमेंट रिकॉर्ड | आंकड़े |
|---|---|
| कुल स्टूडेंट्स जिन्होंने प्लेसमेंट के लिए अप्लाई किया | 1606 |
| इनमें लड़के कितने थे | 1270 |
| इनमें लड़कियां कितनी थीं | 336 |
| कुल कितने स्टूडेंट्स को जॉब मिली | 1001 |
| जॉब पाने वाले लड़के | 791 |
| जॉब पाने वाली लड़कियां | 210 |
| पहले से मिली जॉब ऑफर (PPO) | 193 |
| कुल प्लेसमेंट प्रतिशत | 62% |
IIT Guwahati Placement Record Check Here
IT Sector में जॉब ऑफर
IIT गुवाहाटी के स्टूडेंट्स को IT सेक्टर में जमकर मौके मिले हैं. यहां Software Development Engineer, Member of Technical Staff, Design, R&D, Developers और Data Science जैसे हाई-डिमांड प्रोफाइल्स पर जॉब ऑफर हुई है.
IIT गुवाहाटी के प्लेसमेंट में Google, Microsoft, Groww और Infosys जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल रही हैं. पिछले कई सालों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, IIT Guwahati में टॉप लेवल की कंपनियां बार-बार हायरिंग करने आती हैं.
यह भी पढ़ें: ये IIT कॉलेज क्यों बन रहा है स्टूडेंट्स की पहली पसंद? जानिए एडमिशन, कोर्स और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










