BCom Best College: बीकॉम के लिए यूपी के बेस्ट 5 कॉलेज, कम फीस में शानदार प्लेसमेंट भी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 Apr 2025 4:13 PM
BCom Best College
BCom Best College: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. ऐसे में जो छात्र 12वीं के बाद कॉमर्स से ग्रेजुएशन यानी BCom करना चाहते हैं उन्हें बेस्ट कॉलेज के बारे में पता होना जरूरी है.
BCom Best College: यूपी में रहकर अगर 12वीं के बाद कॉमर्स से ग्रेजुएशन यानी BCom करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. यूपी के बेस्ट 5 कॉलेज के नाम, एडमिशन प्रोसेस और फीस की डिटेल्स यहां देख सकते हैं. बता दें कि 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम के ज्यादातर छात्र यूजी लेवल पर बीकॉम में ही दाखिला लेते हैं. इस कोर्स में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट कॉलेज के नाम यहां देख सकते हैं.BCom Best College: बीकॉम के लिए यूपी के बेस्ट 5 कॉलेज, कम फीस में शानदार प्लेसमेंट भी
BCom Best College बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी
बीकॉम कोर्स के लिए उत्तर प्रदेश के कई कॉलेज बेस्ट हैं. इसमें सबसे आगे वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का नाम है. यहां की कॉमर्स फैकल्टी शानदार है. इस कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं. यहां दाखिला CUET UG स्कोर के माध्यम से होता है.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), अलीगढ़
कॉमर्स कोर्स के लिए छात्र उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में दाखिला ले सकते हैं. एएमयू में एडमिशन के लिए छात्रों को सीयूईटी परीक्षा पास करनी होगी. यह एक सेंट्रल लेवल की यूनिवर्सिटी है. इसमें एडमिशन के लिए हर साल लाखों कैंडिडेट्स अप्लाई करते हैं.
राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय
बीकॉम के लिए राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का नाम भी यूपी के टॉप कॉलेज की लिस्ट में शामिल है. इस यूनिवर्सिटी में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया चल रही है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट rmlau.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं और प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, वाराणसी
यूपी के वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी में भी कॉमर्स की फैकल्टी शानदार है. इस यूनिवर्सिटी में हजारों की संख्या में छात्र एडमिशन लेते हैं. बता दें कि MGKVP से कई कॉलेज संबद्ध हैं. इस कॉलेज में बीकॉम की फीस भी बेहद कम है.
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद यूनिवर्सिटी बीकॉम कोर्स के लिए काफी मशहूर है. इस यूनिवर्सिटी में हर साल CUET UG के आधार पर एडमिशन होता है. इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- allduniv.ac.in पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










