स्टूडेंट्स ध्यान दें! यूपी की इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए CUET जरूरी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Jan 2026 11:00 AM
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एडमिशन
Allahabad University Admission: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है. इस बार एडमिशन सीयूईटी यूजी स्कोर (CUET UG Score) के आधार पर मिलेगा. एडमिशन कैसे और किस तरह मिलेगा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
Allahabad University Admission: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ग्रेजुएशन कोर्सेज में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) का स्कोर अनिवार्य होगा. यह नियम यूनिवर्सिटी के सभी संघटक महाविद्यालयों पर भी लागू होगी. यह फैसला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एवं शिक्षा मंत्रालयों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है.
Allahabad University 4 Year Graduation Course: चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सभी ग्रेजुएशन कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार, चार वर्ष कोर्स के अंतर्गत संचालित होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां एडमिशन कैसे मिलेगा.
Allahabad University Admission Process: कैसे मिलेगा एडमिशन?
आवेदन के समय NTA की वेबसाइट पर विश्वविद्यालय के विकल्प में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहबाद’ चुनना होगा. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. CUET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 से 30 जनवरी तक कर सकेंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 है .फॉर्म में करेक्शन के लिए 2 फरवरी से 4 फरवरी तक का समय है. परीक्षा 11 से 31 मई के बीच CBT मोड में होगी.
CUET UG 2026 का परीक्षा पैटर्न
CUET UG परीक्षा को तीन सेक्शन में आयोजित किया जाएगा-
- सेक्शन 1: भाषा विषय (Language Test)
- सेक्शन 2: डोमेन सब्जेक्ट (12वीं के विषयों पर आधारित)
- सेक्शन 3: जनरल टेस्ट (सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड)
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए यह बदलाव बेहद अहम है. ऐसे में समय रहते CUET 2026 के लिए आवेदन करना और सही रणनीति के साथ तैयारी करना जरूरी हो गया है.
यह भी पढ़ें- ये हैं मध्य प्रदेश के टॉप लॉ कॉलेज, क्लैट स्कोर से मिलेगा एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










