Admission Alert 2026 : दसवीं पास हैं, तो करें ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सीआईटीडी में एडमिशन का मौका

Published by :Preeti Singh Parihar
Published at :15 Apr 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Admission Alert 2026

Admission Alert 2026

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टूल डिजाइन में विभिन्न विषयों के डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया शुरू है. दसवीं पास करने के बाद इन डिप्लोमा कोर्सेज के साथ आप एक संभावनाओं भरे करियर की नींव रख सकते हैं...

विज्ञापन

Admission Alert 2026 : दसवीं पास करने के बाद किसी प्रोफेशनल कोर्स के जरिये आगे बढ़ने का इरादा रखनेवाले छात्रों को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टूल डिजाइन (सीआईटीडी), हैदराबाद मौका दे रहा है करियर के लिए एक मजबूत आधार बनाने का. भारत सरकार की ओर से स्थापित इस संस्थान से छात्र स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं.

कोर्स के बारे में जानें

छात्र इस संस्थान से डिप्लोमा इन टूल, डाई एंड मोल्ड मेकिंग (डीटीडीएम)/डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (डीईसीई), डिप्लोमा इन ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स इंजीनियरिंग (डीएआरई) और डिप्लोमा इन प्रोडक्शन इंजीनियरिंग (डीपीई) की पढ़ाई कर सकते हैं. सभी विषयों के डिप्लोमा कोर्स की अवधि तीन वर्ष है और प्रत्येक कोर्स में क्रमश: 60-60 सीटें हैं. ये डिप्लोमा कोर्स शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए एआईसीटीई, नयी दिल्ली से अनुमोदित हैं और तेलंगाना सरकार के राज्य तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण बोर्ड से मान्यता प्राप्त है. डिप्लोमा पूरा करने के बाद अभ्यर्थी लेटरल एंट्री परीक्षा के माध्यम से सीधे बीटेक के दूसरे वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं.

प्रवेश लिए जरूरी योग्यता

सभी विषयों के डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है. अभ्यर्थी की आयु 22 मई, 2026 के आधार पर अधिकतम 19 वर्ष होनी चाहिए. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रों को ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का प्रावधान है.

एंट्रेंस से मिलेगा एडमिशन

इन कोर्सेज में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से दिया जायेगा. सीआईटीडी, हैदराबाद की ओर से नेशनल लेवल पर आयोजित एंट्रेंस टेस्ट में दसवीं स्तर के मैथमेटिक्स, साइंस, इंग्लिश, एप्टीट्यूड एवं जनरल नॉलेज के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जायेंगे. टेस्ट की अवधि डेढ़ घंटे की होगी. एंट्रेंस एग्जामिनेशन की संभावित तिथि 24 मई, 2026 है.

ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन/ ऑफलाइन में से किसी एक माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई, 2026.
विवरण देखें : https://www.citd.in/images/pdf/Diploma-Courses-Brochure-2026.pdf

यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : फाइनेंशियल मैनेजमेंट में करें एमबीए, अन्य कोर्सेज में भी ले सकते हैं एडमिशन 

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola