AAI recruitment 2025 : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव की 309 वेकेंसी

HPCL recruitment 2025
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 309 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. निर्धारित योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें विस्तार से...
AAI recruitment 2025 : फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स के साथ स्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवारों के लिए मौका है एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव बनने का. हाल में एएआई ने 309 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया है.
कुल पद 309
जूनियर एग्जीक्यूटिव
सामान्य 125
अन्य पिछड़ा वर्ग 72
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 30
अनुसूचित जाति 55
अनुसूचित जनजाति 27
आवश्यक योग्यता
आपने अगर फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स के साथ साइंस स्ट्रीम में तीन वर्षीय नियमित स्नातक डिग्री प्राप्त की है, तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी के पास 10+2 स्तर की अंग्रेजी बोलने और लिखने में न्यूनतम दक्षता होनी चाहिए.
आयु सीमा : आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है. आयु की गणना 24 मई, 2025 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : Railway recruitment 2025 : रेलवे में बनें असिस्टेंट लोको पायलट, भरे जायेंगे 9970 पद
मिलेगा अच्छा वेतन
जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए ग्रुप-बी ई-1 लेवल के अनुसार 40,000 – 3% – 1,40,000 रुपये वेतन निर्धारित किया गया है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
पात्र उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero के करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 24 मई, 2025.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prachi Khare
Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




