इंडोनेशिया में खुलेगा IIM Bangalore का पहला कैंपस, PM Modi ने किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन
बैकग्राउंड -IIM, गोल घेरे में -पीएम नरेंद्र मोदी

बैकग्राउंड -IIM, गोल घेरे में -पीएम नरेंद्र मोदी

IIM Bangalore Indonesian Campus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि इंडोनेशिया में IIM Bangalore का पहला कैंपस खोल जाएगा.

विज्ञापन

IIM Bangalore Indonesian Campus: IIM अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि विदेशी छात्रों के लिए भी पहली च्वॉइस बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बेंगलुरु अपना पहला विदेशी कैंपस इंडोनेशिया में स्थापित करेगा. यह फैसला भारत और इंडोनेशिया के बीच शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देगा. पीएम मोदी ने यह घोषणा इंडोनेशिया यात्रत्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से की.

AI और स्पेस टेक्नोलॉजी को मिलेगी मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं और अब यह साझेदारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्पेस टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन और उभरती तकनीकों जैसे क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है. उन्होंने इन समझौतों को "तकनीक से प्रेरित नई साझेदारी" बताया.


प्रधानमंत्री के अनुसार, IIM बेंगलुरु का इंडोनेशिया कैंपस दोनों देशों के छात्रों को वर्ल्ड क्लास की मैनेजमेंट शिक्षा उपलब्ध कराएगा. साथ ही रिसर्च, स्टार्टअप और इनोवेशन को भी बढ़ावा देगा. इससे भारत की उच्च शिक्षा संस्थानों की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी.


भारत और इंडोनेशिया के संबंध होंगे मजबूत

भारत और इंडोनेशिया के बीच हाल ही में कई द्विपक्षीय समझौतों पर भी सहमति बनी है. इनमें AI, अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक, फिनटेक और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है. सरकार का मानना है कि ये पहल दोनों देशों के इकोनॉमिकल और टेक्निकल संबंधों को मजबूत करेगा.


विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola