नशे में धुत बाइक सवार ठेले से टकराया, घायल

नशे में धुत बाइक सवार ठेले से टकराया, घायल
सेन्हा. लोहरदगा-घाघरा मुख्य पथ (एनएच-143ए) पर छोटी मस्जिद के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ठेले से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, बगड़ू थाना क्षेत्र के निरहू निवासी आदित्य मुंडा शराब के नशे में धुत होकर बाइक (जेएच-08के 5236) से लोहरदगा से अपने घर लौट रहा था. घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर गश्ती दल मौके पर पहुंच घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. बाइक चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. राजकीय बुनियादी विद्यालय में बाल सांसद का गठन, आयुष बनें प्रधानमंत्री
कुड़ू. राजकीय बुनियादी विद्यालय में शनिवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद का गठन हुआ. इस चुनावी मुकाबले में आयुष कुमार ने 50 मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर जीत दर्ज की. चुनाव के माध्यम से कुल 35 सांसद और 11 मंत्रियों का चयन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है. चुनाव संपन्न कराने में शिक्षक उर्मिला कुमारी, बिरेंद्र प्रजापति, विकास कुमार, सोनिया कुमारी, सुमन केरकेट्टा, दीपा कुमारी और मनीषा एक्का सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही. नवनियुक्त बाल संसद अब विद्यालय के अनुशासन और स्वच्छता की कमान संभालेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




