दिलजीत दोसांझ ने ‘द टुनाइट शो’ में मचाया धमाल, जिमी फैलन को सिखाया भांगड़ा

Published by :Pushpanjali
Published at :28 Apr 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने ‘द टुनाइट शो’ में जिमी फैलन को भांगड़ा सिखाकर इंटरनेशनल मंच पर धमाल मचा दिया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. साथ ही उन्होंने ‘ऑरा’ एल्बम और वर्ल्ड टूर को लेकर भी खास बातचीत की.

विज्ञापन

Diljit Dosanjh: पंजाबी म्यूजिक और फिल्मों के चर्चित स्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर छा गए हैं. अपनी दमदार आवाज और अनोखे स्टाइल के लिए मशहूर दिलजीत ने अमेरिकी टॉक शो ‘द टुनाइट शो’ में वापसी कर दर्शकों का दिल जीत लिया. ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के बीच उनकी यह मौजूदगी उनके बढ़ते ग्लोबल क्रेज को साफ दर्शाती है.

जिमी फैलन को सिखाया भांगड़ा, वीडियो वायरल

इस खास एपिसोड में दिलजीत ने सिर्फ बातचीत ही नहीं की, बल्कि अपने अंदाज से शो में अलग ही रंग भर दिया. शो के होस्ट जिमी फैलन के साथ उनकी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली. सबसे खास पल तब आया, जब दिलजीत ने जिमी को भांगड़ा सिखाया. दोनों ने स्टेज और बैकस्टेज पर भांगड़ा के बेसिक स्टेप्स किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

‘ऑरा’ और ‘मोरनी’ ने बढ़ाया जोश

दिलजीत दोसांझ ने इस दौरान अपने लेटेस्ट एल्बम ‘ऑरा’ और वर्ल्ड टूर को लेकर खुलकर बातचीत की. उन्होंने अपने चर्चित ट्रैक ‘मोरनी’ पर लाइव परफॉर्मेंस देकर माहौल को पूरी तरह एनर्जेटिक बना दिया. उनकी परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

2024 के डेब्यू के बाद मजबूत हुआ इंटरनेशनल स्टेटस

गौरतलब है कि दिलजीत ने साल 2024 में ‘द टुनाइट शो’ में डेब्यू किया था, जिसके बाद से उनकी इंटरनेशनल पहचान और मजबूत हो गई. इस बार की वापसी ने एक बार फिर उनके ग्लोबल स्टारडम को साबित कर दिया है.

वर्क फ्रंट पर क्या है अगला कदम?

म्यूजिक के साथ-साथ दिलजीत फिल्मों में भी लगातार सक्रिय हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. अब वह इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगे, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया का ‘हार्ड लॉन्च’, जूही भट्ट संग रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola