कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी के उपसरपंच की तबीयत बिगड़ी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी के उपसरपंच की तबीयत ब��गड़ने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी के उपसरपंच की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी के चटमाडीह गांव निवासी उपसरपंच मनोज कुमार सिंह की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया. इलाज कर रहे डाॅ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उपसरपंच का ठंड लगने से तबीयत खराब हुई है. ऐसे में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. परिजनों ने बताया कि सोमवार रात गांव में भोज था. जहां भोज खाकर लौटने वक्त उनकी तबीयत खराब हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन