देवघर: बाबा के दरबार में बिहार के मंत्री लखेंद्र रोशन और IG ए विजयलक्ष्मी, सुख-समृद्धि के लिए की पूजा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 May 2026 4:18 PM
बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन और आईजी ए विजयलक्ष्मी
Deoghar Baba Mandir: देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन और झारखंड की आईजी ए विजयलक्ष्मी ने बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की. दोनों ने देश और राज्य में सुख-शांति तथा समाज में भाईचारे की कामना की. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
देवघर से आशीष कुंदन की रिपोर्ट
Deoghar Baba Mandir, देवघर : देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन और झारखंड की आईजी ए विजयलक्ष्मी ने पूजा अर्चना की. देवघर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने दोनों अतिथियों का पारंपरिक और विधिवत तरीके से स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने बाबा भोलेनाथ के गर्भगृह में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की और देश व राज्य में सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.
बाबा नगरी आकर मिली आत्मिक शांति: मंत्री लखेंद्र रोशन
पूजा-अर्चना करने के बाद बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन ने बाबा की महिमा का बखान किया. उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की इस पावन नगरी में आकर उन्हें अद्भुत आत्मिक शांति की अनुभूति हुई है. बाबा के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से आता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं. उन्होंने बिहार और झारखंड दोनों राज्यों की तरक्की के लिए बाबा से प्रार्थना की.
Also Read: सेना के जवान की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत, चतरा में वीर सपूत को दी गई अंतिम विदाई
आईजी ए विजयलक्ष्मी ने भी टेका मत्था
वहीं झारखंड की आईजी ए विजयलक्ष्मी ने भी बाबा मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया. पूजा-अर्चना की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दोनों वीआईपी अतिथियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और वहां की ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्ता की जानकारी ली.
Also Read: झारखंड में हीटवेव पर CM सख्त, सभी सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों पर पेयजल व्यवस्था का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










