ePaper

देवघर में मनरेगा मटेरियल के भुगतान की स्थिति बदतर, 17 करोड़ है बकाया, जानें किस प्रखंड में कितना

Updated at : 10 Jan 2022 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर में मनरेगा मटेरियल के भुगतान की स्थिति बदतर, 17 करोड़ है बकाया, जानें किस प्रखंड में कितना

देवघर में मनरेगा में मटेरियल के भुगतान की स्थिति बदतर है. पूरे जिले में कुल 17 करोड़ रुपये मनरेगा के मटेरियल की राशि का बकाया है. बड़ी बकाया राशि होने की वजह से कई पक्का वर्क की योजनाओं का काम रुक गया है.

विज्ञापन

देवघर : मनरेगा में मटेरियल के भुगतान की स्थिति देवघर में काफी बदतर है. देवघर जिले में करीब चार माह से मनरेगा के मटेरियल की राशि का भुगतान नियमित तौर पर नहीं हुआ है. पूरे जिले में कुल 17 करोड़ रुपये मनरेगा के मटेरियल की राशि का बकाया है. बड़ी बकाया राशि होने की वजह से मनरेगा में कई पक्का वर्क की योजनाओं का काम रुक गया है.

इसमें पक्का नाला निर्माण, सिंचाई कूप निर्माण, पशु शेड, बकरी शेड व मुर्गी शेड आदि योजनाओं का निर्माण शामिल है. 400 के आसपास केवल पक्का नाला निर्माण का कार्य रुक गया है. अधूरे में नाला निर्माण कार्य छोड़ दिया गया है. अगर मटेरियल का भुगतान समय पर कर दिया गया होता तो पक्का नाला का निर्माण होने से किसान रबी की फसल में सिंचाई में उपयोग कर सकते थे.

जिलास्तर से डीडीसी द्वारा बार-बार मनरेगा आयुक्त को मटेरियल की बकाया राशि के भुगतान की मांग की जाती रही, बावजूद भुगतान नहीं हो पाया है. सबसे अधिक बकाया राशि मोहनपुर और पालोजोरी प्रखंड में है. मोहनपुर प्रखंड में करीब छह करोड़ रुपये मनरेगा का बकाया राशि है, जबकि पालोजोरी प्रखंड में चार करोड़ रुपये बकाया राशि है. ये दोनों प्रखंड कई बार मटेरियल की राशि प्राप्त होने के बाद भी तकनीकी कारणों से भुगतान से वंचित हो गये हैं .

किस प्रखंड में कितना बकाया

देवघर 88.63 लाख

करौं 1.32 करोड़

देवीपुर1.54 करोड़

मधुपुर 1.09 करोड़

मारगोमुंडा 89.38 लाख

मोहनपुर5.72 करोड़

पालोजोरी3.69 करोड़

सारठ 96 लाख

सारवां 35 लाख

सोनारायठाढ़ी 1.11 करोड़

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola