Jharkhand News: देवघर के बाबा मंदिर में शीघ्रदर्शनम व्यवस्था शुरू, जानें कूपन की कीमत

देवघर के बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाबा मंदिर प्रशासक ने शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था शुरू कर दी है. इसके लिए कूपन की व्यवस्था की गयी है. सोमवार को पहले दिन 536 श्रद्धालुओं ने कूपन लेकर भोलेनाथ दर्शन किये.
Jharkhand News (देवघर) : बाबा मंदिर में भक्तों को लंबी कतार से बचने के लिए देवघर बाबा मंदिर प्रशासक सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री के आदेश पर सोमवार से शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था शुरू कर दी गयी. इसका दर प्रति भक्त 250 रुपये रखा गया है. इस व्यवस्था के तहत पहले दिन 536 लोगों ने कूपन लेकर जलार्पण किया.

शीघ्रदर्शनम कूपन लेने वाले भक्तों को बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन के रास्ते से सीधे बाबा मंदिर के गर्भ गृह तक भेजने की व्यवस्था जारी रही. इस व्यवस्था से भक्तों को पूजा करने में अधिकतम 15 से 20 मिनट तक का समय लगा. पहले दिन कूपन के माध्यम से प्रति व्यक्ति 250 रुपये के हिसाब से 1.34 लाख रुपये की आमदनी हुई.
मालूम हो कि तय शर्त के अनुसार सावन, भादो, महाशिवरात्रि, बसंत पंचमी व एक जनवरी पर कूपन का मूल्य 500 रुपये प्रति भक्त होता है. इसके अलावा शेष अन्य दिनों में 250 रुपये लिया जाता है. इधर, शीघ्रदर्शनम शुरू होने के बाद मंदिर प्रभारी अनिकेत सचान ने कूपन काउंटरों का निरीक्षण कर काउंटर पर प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को अावश्यक निर्देश दिये.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




