दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा: MCD ने बढ़ाई ट्रांसफर ड्यूटी, महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग दरें तय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2022 2:24 PM
अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विशेष अधिकारी द्वारा पारित किया गया था, जिन्हें नया सदन चुने जाने तक निगम को चलाने का अधिकार दिया गया है.
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा एक बार फिर से विचार कर लीजिए. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम ने प्रॉपर्टी के ट्रांसफर ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली नगर निगम ने प्रॉपर्टी की खरीद पर ट्रांसफर ड्यूटी में एक फीसदी बढ़ोतरी किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि नगर निगम ने पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की है.
ट्रांसफर चार्ज में एक फीसदी बढ़ोतरी
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीद पर ट्रांसफर ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद पुरुषों की दर में चार फीसदी और महिलाओं के लिए तीन फीसदी हो जाएगी. उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयोजित एक बैठक में यह फैसला किया गया, जिसमें ट्रांसफर ड्यूटी में एक फीसदी की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव पेश किया गया था.
25 लाख से अधिक की प्रॉपर्टी पर 1 फीसदी टैक्स
अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विशेष अधिकारी द्वारा पारित किया गया था, जिन्हें नया सदन चुने जाने तक निगम को चलाने का अधिकार दिया गया है. उन्होंने कहा कि स्थायी समिति के तौर पर विशेष अधिकारी के समक्ष 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों पर ट्रांसफर ड्यूटी में एक फीसदी की वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया था. प्रस्ताव को एसओ (विशेष अधिकारी) ने मंजूरी दे दी.
महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित
अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसफर ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद पुरुषों की दर में चार फीसदी और महिलाओं के लिए दर में तीन फीसदी वृद्धि की गई है. वर्तमान में, राष्ट्रीय राजधानी में संपत्ति की बिक्री और खरीद पर ट्रांसफर ड्यूटी पुरुषों के लिए तीन फीसदी और महिलाओं के लिए दो फीसदी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










