बिहार में पर्यटन का एक केंद्र बना मिथिला अर्बन हाट, देश ही नहीं विदेश से भी आने लगे लोग, देखें तस्वीरें
Published by : Ashish Jha Updated At : 07 Aug 2023 4:02 PM
दरभंगा प्रमंडल के मधुबनी जिले में झंझारपुर से सटे अररिया संग्राम गांव में नार्थ-ईस्ट कोरिडोर पर स्थित मिथिला अर्बन हाट बिहार में पर्यटन का एक मुख्य केंद्र बनता जा रहा है. एनएच 57 से मात्र 50 मीटर की दूरी पर मिथिला अर्बन हाट स्थित है. यहां देश ही नहीं विदेश के लोग भी लोग आने लगे हैं.

मिथिला के ग्राम जीवन और यहां की संस्कृति से पर्यटकों को परिचित कराने के साथ साथ मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखने का मौका मिलता है.

रविवार को बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने भी मिथिला अर्बन हाट पहुंच कर वहां नवनिर्मित भनसा घर ( किचन रूम) में पारंपरिक तरीके से बैठकर मिथिला व्यंजन का स्वाद लिया.

उन्होंने कहा कि अब देश-विदेश के लोग भी मिथिला अर्बन हाट पर पारंपरिक व्यंजन का स्वाद ले रहे हैं.

पहले कहीं ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी. मिथिला अर्बन हॉट के निर्माण से लोगों को रोजी रोजगार की भी सुविधा मिल गई है.

मिथिला अर्बन हाट की देश ही नहीं यूएसए में भी चर्चा हो रही है.

उनके साथ पहुंचे पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा मिथिला अर्बन हाट में मिथिला के व्यंजन अति स्वादिष्ट हैं.

मिथिला हाट में मिलती है मिथिला की सौंधी खुशबू…



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










