bhagalpur news. खोइछा भरायी को लेकर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने की महाष्टमी की पूजा

Updated at : 26 Mar 2026 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. खोइछा भरायी को लेकर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने की महाष्टमी की पूजा

शहर के बूढ़ानाथ, मानिकपुर नाथनगर कर्णगढ़, अलीगंज, दुर्गाबाड़ी, महमदाबाद चौधरीडीह आदि विभिन्न दुर्गास्थानों में गुरुवार को वासंतिक- चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी की पूजा- अर्चना हुई.

विज्ञापन

शहर के बूढ़ानाथ, मानिकपुर नाथनगर कर्णगढ़, अलीगंज, दुर्गाबाड़ी, महमदाबाद चौधरीडीह आदि विभिन्न दुर्गास्थानों में गुरुवार को वासंतिक- चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी की पूजा- अर्चना हुई. इसे लेकर सुबह महिलाओं ने मां की खोइछा भराई की. सभी पूजा स्थानों पर शाम को महाआरती हुई. कहीं पुलाव का भोग लगाया गया, कहीं हलवा का तो कहीं फल का. कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. मशाकचक दुर्गाबाड़ी में महाअष्टमी पूजा हुई. दुर्गाबाड़ी व कालीबाडी में 600 से अधिक हांडी भोग का वितरण हुआ. शाम को सैकड़ों भक्तों ने आरती में हिस्सा लिया. शाम को सांस्कृतिक आयोजन हुआ. दुर्गाबाड़ी में पूजन के दौरान अध्यक्ष डॉ शांतनु घोष, सचिव सुजय सर्वाधिकारी, कोषाध्यक्ष सुप्रतीम पाल, संयुक्त सचिव निरूपम कांति पाल, गौतम बनर्जी, शुभंकर बागची, चंदन राय आदि का योगदान रहा. जबकि कालीबाड़ी में पूजन के दौरान डॉ सुजाता शर्मा, महासचिव विलास बागची, बाबू मुखर्जी, परिमल कंसबनिक, तापस घोष, शांतनु गांगुली, तरुण घोष आदि का योगदान रहा. मां को लगा विविध व्यंजन का भोग तिलकामांझी के पंडित आनंद झा के संचालन में अष्टमी पूजा हुई. सैकड़ों महिलाओं ने मां दुर्गा को खोइछा चढ़ाया. इस दौरान मंदिर में आठ कन्या का पूजन हुआ. संध्या में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का प्रसाद बांटा. रामनवमी पर ध्वाजारोहण होगा. मानिकपुर दुर्गा मंदिर में विशेष पूजन हुआ. आयोजक हरिशंकर सहाय ने बताया कि नवमी को समापन होगा. बूढ़ानाथ मंदिर में रोजाना दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है. अष्टमी के दिन मंदिर में बलि दी गयी. खरमनचक स्थित विष्णु मंदिर में पंडित सुभाशीष लाहिड़ी के संचालन में सुबह पुष्पांजलि व संध्या में आरती की गयी. इसी दौरान मां दुर्गा को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया. राणी सती मंदिर में हुआ अष्टमी पूजन श्री राणी सती दादी मंदिर चुनिहारी टोला में श्री दादी जी सेवा समिति की ओर से अष्टमी पूजन हुआ. महाआरती का आयोजन किया गया. अध्यक्ष अनिल खेतान, महामंत्री ओमप्रकाश कनोडिया, संचालक मनोज चूड़ीवाला आदि शामिल हुए. दादीभक्त कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने बताया की नवरात्र की नवमी के दिन सभी भक्तों द्वारा शृंगार पूजन होगा. 56 भोग लगाया जायेगा. दादी के शिखर पर ध्वजा लगायी जायेगी. ————- महाअष्टमी पर 101 सुहागिनों को चुनरी व सुहाग सामग्री की गयी भेंट श्री जीण भवानी सेवा समिति की और से चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर श्री जीण माता मंदिर में 101 सुहागिनों को चुनरी व सुहाग सामग्री भेंट की गयी. पवन डोकानियां, मधुलता डोकानियां ने ज्योत प्रज्वलित कर श्री जीण मंगलपाठ कार्यक्रम आरम्भ किया. मंगलपाठ वाचक हेमन्त शर्मा राजस्थानी एवं केशव सरावगी ने किया. समिति के अध्यक्ष पवन कुमार डोकानियां, उपाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा पाराशर, महासचिव अरुण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष बिजय शर्मा, सचिव अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपसचिव पिंकी बागोरिया, अभिषेक डोकानियां, अरुण डोकानियां, लड्डू गोपाल डोकानियां, रतन शर्मा, सज्जन भाटोलिया, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, महेश शर्मा, मधु डोकानियां, मधुलता डोकानियां, शिखा डोकानियां, सन्तोष देवी वर्मा, सीमा वर्मा, सुनीता डोकानियां, रीना डोकानियां, लक्ष्मी बर्मा, अनिता रामूका, लक्ष्मी डोकानियां आदि शामिल हुए.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन