Women's Asia Cup 2024 Points Table: सबसे ज्यादा अंक के साथ भारत टॉप पर, जानें पाकिस्तान का हाल

Women's Asia Cup 2024 Points Table
Women's Asia Cup 2024 Points Table: भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप 2024 का अपना दूसरा मुकबला भी शानदार ढंग से जीत लिया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली और पचासा जड़ा.
Women’s Asia Cup 2024 Points Table: महिला एशिया कप 2024 के दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने यूएई को 78 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. कप्तान हरमनप्रीत कौर और विकेटकीपर ऋचा घोष के अर्धशतक के दम पर भारत ने यूएई को 202 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन यूएई की टीम 123 रन ही बना सकी. अंक तालिका में पहले से टॉप पर खड़ी भारतीय महिला टीम ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. दो जीत के बाद भारत के 4 अंक हो गए हैं और टीम का नेट रन रेट +3.298 हो गया है. ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीमें हैं. ग्रुप चरण में भारत को अब आखिरी मुकाबला नेपाल के खिलाफ 23 जुलाई को खेलना है.
भारत खिताब का प्रबल दावेदार
महिला एशिया कप में वैसे भी भारत का दबदबा रहा है. भारत 7 बार का चैंपियन है. इस बार भी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया इस खिताब की प्रबल दावेदार है. ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर नेपाल की टीम है. नेपाल ने अपने पहले मैच में यूएई को 6 विकेट से हराकर दो अंक हासिल किए थे. नेपाल का नेट रन रेट +1.549 है. पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला गंवाकर तीसरे नंबर पर है. पाकिस्तान के कोई अंक नहीं हैं और उसका नेट रन रेट -2.294 है. उसे भारत से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. यूएई की टीम ने अपने दो मुकाबले गंवा दिए हैं और वह बाहर होने की कगार पर है.
ग्रुप ए का प्वाइंट्स टेबल
| Team | Match | Won | Lost | NRR |
| भारत | 02 | 02 | 00 | +3.298 |
| नेपाल | 01 | 01 | 00 | +1.549 |
| पाकिस्तान | 01 | 00 | 01 | -2.294 |
| संयुक्त अरब अमीरात | 01 | 00 | 02 | -2.870 |
ग्रुप बी में थाईलैंड टॉप पर
ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हैं. श्रीलंका और थाईलैंड ने अपने-अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं. थाईलैंड की टीम 2 अंक और +1.100 के नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर काबिज है. दूसरे नंबर पर श्रीलंका 2 अंक और +1.091 नेट रन रेट के साथ है. थाईलैंड ने मलेशिया को और श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया है. बांग्लादेश की टीम अपने ग्रुप की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है, जबकि मलेशिया की टीम चौथे नंबर पर है. श्रीलंका के पास नंबर वन पर पहुंचने का मौका है.
ग्रुप बी का प्वाइंट्स टेबल
| Team | Match | Won | Lost | NRR |
| थाईलैंड | 01 | 01 | 00 | +1.100 |
| श्रीलंका | 01 | 01 | 00 | +1.091 |
| बांग्लादेश | 01 | 00 | 01 | -1.091 |
| मलेशिया | 01 | 00 | 01 | -1.100 |
ऋचा घोष ने खेली कमाल की पारी
भारत और यूएई के मैच की बात करें तो बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (13 रन) ने एक छक्का और एक चौका जड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दी. लेकिन तीसरे ओवर में कविशा एगोडगे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह आउट हो गईं. शेफाली वर्मा ने 18 गेंद में 37 रन की तेज पारी खेली. पावर प्ले में भारत ने 52 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए. कप्तान हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स (14 रन) ने पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए भारत के स्कोर को 11वें ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया. ऋच घोष ने 29 गेंद पर 64 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. टी20 आई में पहली बार भारतीय महिला टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया.
ऐसी है हार्दिक पांड्या और नताशा की 4 साल की लव स्टोरी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




