आखिर क्यों गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को दिलायी 2007 विश्व कप फाइनल की याद

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :18 Apr 2020 5:07 PM
विज्ञापन
आखिर क्यों गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को दिलायी 2007 विश्व कप फाइनल की याद

अफरीदी ने अपनी किताब के माध्यम से आत्मकथा ‘गेम चेंजर' में गंभीर के व्यवहार पर सवाल उठाया था, जिस पर गंभीर ने अफरीदी को जवाब देते हुए कहा कि- जिसे अपनी उम्र याद नहीं, वह मेरे रिकार्ड को कैसे याद रखेगा.

विज्ञापन

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी के बीच अपने खेलने के दिनों में मैदान पर और पिछले कुछ अर्से से सोशल मीडिया पर तकरार जगजाहिर है और गंभीर ने एक बार फिर अफरीदी को करारा जवाब देते हुए 2007 विश्व कप के फाइनल की याद दिलायी है.

ताजा मामला अफरीदी की आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में गंभीर के बारे में लिखी गई घटना के मीडिया में आने के बाद का है. यह किताब पिछले साल जारी हुई है. अफरीदी ने इसमें गंभीर के व्यवहार और रिकार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके साथ ‘एटीट्यूड’ की समस्या है. किताब के इस अंश का मीडिया में जिक्र होने के बाद गंभीर ने ट्विटर के जरिये अफरीदी को जवाब दिया. उन्होंने शनिवार को कहा, ‘‘जिसे अपनी उम्र याद नहीं, वह मेरे रिकार्ड को कैसे याद रखेगा.

अफरीदी मैं आपको एक रिकार्ड याद दिलाता हूं. 2007 में टी20 विश्व कप का फाइनल, मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान था. गंभीर ने 54 गेंद में 75 रन बनाए थे जबकि अफरीदी ने एक गेंद में शून्य रन. ” भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ इससे भी जरूरी चीज यह हम विश्व कप जीते. और हां, मैं झूठे, देशद्रोही और अवसरवादियों के प्रति सख्त रवैया रखता हूँ. ” दरअसल अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्हें गौतम गंभीर और दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न के खिलाफ खेलना बहुत पसंद था क्योंकि ये दोनों ही छींटाकशी पर प्रतिक्रिया देते थे.

उन्होंने गंभीर के बारे में लिखा, ‘‘कुछ प्रतिद्वंद्विता व्यक्तिगत थी, कुछ पेशेवर. लेकिन गंभीर का मामला अलग था. उसका व्यवहार अच्छा नहीं था.” अफरीदी ने 2007 एशिया कप का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह रन दौड़ते समय मुझ से भिड़ गया था, तब अंपायर को दखल देना पड़ा. इससे पहले जब जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापिस लिया गया था, तब भी अफरीदी ने इसके विरोध में ट्वीट किया था जिसका उस समय गंभीर ने माकूल जवाब दिया था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola