AUS Vs SA T20 WC: संघर्षपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया
Abu Dhabi: Australia’s Josh Hazlewood, centre, is congratulated by teammates after dismissing South Africa’s Quinton de Kock during the Cricket Twenty20 World Cup match between South Africa and Australia in Abu Dhabi, UAE, Saturday, Oct. 23, 2021.AP/PTI(AP10_23_2021_000080B)
T20 World Cup AUS vs RSA: सुपर 12 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका की टीम खराब शुरुआत के कारण 118 रन ही बना सकी. 2 गेंद शेष रहते ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की.
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया
एक बहुत ही रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर जीत से आगाज की है.
ऑस्ट्रेलिया को 6 गेंद पर 8 रनों की जरूरत
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 6 गेंद पर 8 रनों की जरूरत है. पांच विकेट आउट हो चुके हैं. मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड क्रीज पर मौजूद हैं.
मैक्सवेल भी आउट, ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा है. ग्लेन मैक्सवेल आउट हो गये हैं. उन्होंने 21 गेंद पर 18 रन की पारी खेली.
स्मिथ आउट, ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका
स्मिथ 35 रन बनाकर आउट हो गये हैं. ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा है. 118 रन के जवाब ने ऑस्ट्रेलिया ने 15वें ओवर तक 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं.
मिशेल मार्श आउट, ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है. मिशेल मार्श आउट हो गये हैं. उन्होंने 17 गेंद पर 11 रन बनाए.
डेविड वार्नर आउट, ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आउट हो गये हैं. उन्होंने 15 गेंद पर 14 रन बनाए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए