शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा, 2005 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में मुझ पर लगे थे रेप टू अटेंप्ट का आरोप

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jun 2020 12:37 PM

विज्ञापन

शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि जब वो ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए थे तो उनके ऊपर रेप टू अटेंप्ट का आरोफ लगा था.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि जब वो ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए थे तो उनके ऊपर रेप टू अटेंप्ट का आरोप लगा था. ये इसलिए हुआ था क्यों कि उस वक्त मेरे साथ एक और साथी था और उसकी महिला के साथ कुछ गलत फहमी हो गई थी.

लेकिन पाकिस्तान टीम मैनेंजमेंट ने ने उस लड़के की बात को छिपाया. मैंने तब इस बारे में टीम मैनेजमेंट से बात भी की लेकिन उन्होंने नाम जिक्र नहीं किया. और मुझे तब लोग शक की नजर से देखने लगे. उन्होंने तब इस बारे में कहा कि शोएब वहां नहीं थे.

उस वक्त अख्तर को चोट की बात कह कर उन्हें वापस भेज दिया था. लोगों की नजर में मेरी इमेज उस वक्त एक प्ले बॉय और एक बिगड़ैल तेज गेंदबाज की तरह थी. बता दें कि उस वक्त अख्तर के ऊपर पीसीबी ने नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन में जुर्माना भी लगाया गया था. उस दौरे में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार मिली थी और पाकिस्तान वो सीरीज 3-0 से हार गया था.

Also Read: साल 2004 में टीम से बाहर हो गए थे जहीर खान, फिर ऐसे की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी

शोएब ने 2004 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को भी याद करते हुए बताया कि पाकिस्तान की टीम 2004 में कोलकाता वनडे खेल रही थी तब तेंदुलकर रन आउट हो गए. तब लोगें को लगा कि वो मेरे कारण ही आउट हुए हैं. उसके बाद लोगों ने मेरे खिलाफ हूटिंग करनी शुरू कर दी. और मुझे ये सब अपने करियर में झेलना पड़ा है. हांलाकि मुझे कभी भी नस्लवाद जैसी टिप्पणियों का सामना नहीं करना पड़ा है.

सौरव मुझे सामना करने वाले बल्लेबाजों में सबसे सहासी बल्लेबाज

अख्तर ने यह भी बताया है कि उस वक्त पर सौरव मुझे सामना करने वाले सबसे सहासी बल्लेबाजों में से एक थे. जिन्होंने मेरी तेज गेंदबाजी का बहुत ही बहादुरी के साथ सामना किया. लोग भले उनके बारे में कहते हैं कि सौरव ज्यादा गेंदे खेलते हैं, बुजदिल इंसान जैसे शब्द उनके बारे में सुनने को मिलते हैं. लेकिन ये बातें फिजूल की है. मेरी नजर में सौरव गांगुली तेज गेंदबाजी का बेहद ही बहादुरी से सामना करने वाले खिलाड़ी थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola