ePaper

एमएस धोनी के फैसले पर सवाल उठाने वाला भारतीय क्रिकेट में कोई नहीं, टीम इंडिया के पूर्व स्टार ने किया दावा

Updated at : 25 Nov 2023 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
एमएस धोनी के फैसले पर सवाल उठाने वाला भारतीय क्रिकेट में कोई नहीं, टीम इंडिया के पूर्व स्टार ने किया दावा

Abu Dhabi: CSK skipper MS Dhoni during the first cricket match of IPL 2020, at Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, UAE, Saturday, Sept. 19, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI19-09-2020_000237B)

महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सबसे सफल भारतीय कप्तान में से एक हैं. उन्होंने टीम इंडिया को तीनों आईसीसी ट्रॉफी के साथ कई एशिया कप ट्रॉफी दिलाई है. इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में भी उनका जलवा बरकरार है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माने जाने वाले एमएस धोनी ने 2011 वनडे विश्व कप, 2007 टी20 विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और तीन एशियाई कप (2010, 2016, 2018) ट्रॉफी जीतकर भारत को गौरान्वित किया है. धोनी ने केवल भारतीय टीम में ही अपनी कप्तानी का लोहा नहीं मनवाया. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने इंडियान प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी अपनी कप्तानी का कमाल दिखाया. उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच बार चैंपियन बनाया. पिछले साल भी धोनी की कप्तानी में सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब पर कब्जा किया था.

विदेशों में भी हैं धोनी के फैंस

एमएस धोनी के प्रशंसक केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी हैं. कई युवा खिलाड़ियों उनको अपनी प्रेरणास्रोत मानते हैं. अब धोनी के पूर्व साथी अंबाती रायुडू ने उनके कप्तानी के विरासत की बात की है. टीआरएस क्लिप्स पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘हर कोई जानता है कि उन्होंने सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. यहां तक ​​कि उन्होंने सीएसके के लिए खेलने वाले कई विदेशी खिलाड़ियों से भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराया है. मैं यह भी नहीं जानता कि इसे कैसे व्यक्त करूं. क्योंकि उन्होंने इतने वर्षों तक खेलते हुए इसे विकसित किया है.’

Also Read: रिंकू सिंह को फिर याद आए एमएस धोनी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद खोला अपने कॉन्फिडेंस का राज

धोनी के फैसलों से होता था आश्चर्य

रायुडू ने कहा, ‘वह धन्य हैं. लेकिन कई बार मुझे आश्चर्य होता है कि वह ऐसा कुछ कैसे कर लेते हैं, जिसके बारे में मैं कभी सोच भी नहीं सकता. लेकिन वह दिन के अंत में, परिणाम दिखाते हैं कि वह सही थे और 99.9 प्रतिशत बार वह सही रहे हैं. इससे पता चलता है कि धोनी जानते हैं कि वह क्या कर रहे हैं और उन्होंने इसे इतने लंबे समय तक और इतनी सफलतापूर्वक किया है. मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट में कोई भी अब उनके फैसलों पर सवाल उठाने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि वह इतने सफल रहे हैं.’

विदेशी खिलाड़ियों से भी धोनी का तालमेल काफी बेहतर

आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के साथ धोनी के व्यवहार पर खुलकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘बेशक, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. वह हमारे नेता हैं इसलिए मेरा मतलब है कि वह सिर्फ चिल्लाने के लिए नहीं चिल्लाते हैं. लेकिन वह उन्हें सूक्ष्मता से बताएंगे कि यही सबसे बेहतर तरीका हैं.’ धोनी आईपीएल 2024 में एक्शन में लौटेंगे, जहां वह एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करेंगे. प्रशंसक उम्मीद कर रहे होंगे कि वह अपनी कैबिनेट में एक और ट्रॉफी जोड़ेंगे.

Also Read: धोनी को लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने की क्यों नहीं मिली अनुमति, जानें क्या है वजह

पिछले सीजन मे चोटिल थे धोनी

धोनी ने आईपीएल के पिछले सीजन में भले ही पूरे मैच खेले हों, लेकिन उनकी चोट किसी से छुपी नहीं थी. वह कई बार लंगड़ाते हुए देखे गए. बाद में पता चला कि उनके घुटने में परेशानी थी. टूर्नामेंट के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई. ऐसा माना जा रहा था कि इस सीजन के बाद धोनी आईपीएल से संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की कि वह अगला सीजन खेलना चाहेंगे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola