IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में टपकाये सबसे अधिक 19 कैच, एमएस धोनी के लिए बड़ी चुनौती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2022 4:44 PM

विज्ञापन

Sharjah: Ravindra Jadeja of Chennai Super Kings celebrates after taking a wicket of Wriddhiman Saha of Sunrisers Hyderabad during match 44 of the Indian Premier League between the Sunrisers Hyderabad and the Chennai Super Kings,at the Sharjah Cricket Stadium, Sharjah in the United Arab Emirates, Thursday, Sept. 30, 2021. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI09_30_2021_000230B)

चेन्नई सुपर किंग्स ने अबतक टूर्नामेंट में 9 मैच खेले हैं, जिसमें उसे केवल तीन में जीत मिली है और 6 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई की हार की सबसे बड़ी वजह बनी है, खराब फील्डिंग. अबतक सीएसके ने टूर्नामेंट में 19 कैच ड्रॉप किये हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल ली है. 8 में से 6 मैच हारने के बाद रविंद्र जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और दोबारा धोनी टीम के कप्तान बनाये गये. धोनी ऐसे समय में चेन्नई की कमान संभाल रहे हैं, जब टीम प्लेऑफ की दौड़ में तो है, लेकिन एक हार उसे बाहर का रास्ता भी दिखा सकता है.

चेन्नई की खराब फील्डिंग हार की बड़ी वजह

चेन्नई सुपर किंग्स ने अबतक टूर्नामेंट में 9 मैच खेले हैं, जिसमें उसे केवल तीन में जीत मिली है और 6 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई की हार की सबसे बड़ी वजह बनी है, खराब फील्डिंग. अबतक सीएसके ने टूर्नामेंट में 19 कैच ड्रॉप किये हैं. क्रिकेट में कहा जाता है कि कैच लपको मैच जीतो, लेकिन चेन्नई के खिलाड़ियों के हाथों में गेंद ठहर नहीं रहा है और आसानी से ड्रॉप हो जा रहे हैं. ऐसी स्थिति में एमएस धोनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, फील्डिंग में सुधार करना. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी चेन्नई की ओर से कई कैच ड्रॉप किये गये. जिसमें एक कैच खुद कप्तान एमएस धोनी ने भी ड्रॉप किया. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेन्नई के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड चार कैच ड्रॉप किये थे, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में उठाना पड़ा है.

Also Read: IPL 2022: एम एस धोनी ने रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, प्रदर्शन पर कह दी बड़ी बात

आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले धोनी ने छोड़ दी थी कप्तानी

आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया गया था. लेकिन जडेजा की कप्तानी में में चेन्नई ने रिकॉर्ड 6 मैच हारे. यही नहीं जडेजा पर कप्तानी का दबाव भी साफ देखा जा सकता था. उनका खुद का प्रदर्शन भी खराब हो गया था. जिसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और कमान एमएस धोनी के हाथों सौंप दी. चेन्नई सुपर किंग्स ने अबतक 9 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 3 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा. 6 अंक लेकर चेन्नई की टीम प्वाइंट टेबल में नीचे से दूसरे स्थान पर है. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है.

सुरेश रैना आईपीएल में सबसे सफल फील्डर

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना सबसे सफल फील्डर रहे हैं. रैना ने आईपीएल में 205 मैचों में कुल 109 कैच लपके हैं. रैना के रिकॉर्ड के करीब केवल कीरोन पोलार्ड ही हैं. पोलार्ड ने अबतक 100 कैच लपके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola