IPL 2021: धौनी ने पहले गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर, फिर टीम के साथ मिलकर ढूंढ़ा बॉल, देखें वीडियो

पिछले आईपीएल में चेन्नई का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और खुद महेंद्र सिंह धौनी भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे. वहीं इस बार के सीरीज में चेन्नई को काफी उम्मीदे हैं.
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आइपीएल (IPL 2021) का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में खेला जायेगा. इसके लिए टीमें यूएई पहुंचने लगी हैं. तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) पहले ही यूएई पहुंच चुकी है. वहां पहुंचने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. कोरेंटिन अवधि पूरा करने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार से अपनी तैयारी शुरू की. वहीं IPL 2021 की तैयारियों के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) और उनकी टीम का दुबई में आइसीसी अकादमी में नेट्स पर अभ्यास लगातार जारी है.
Dhoni's Sixes 🤝🏻 Our love for Thala
Out of bounds#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/PA8smfxuw5
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 24, 2021
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने हाल ही अपने ट्रेनिंग सेशन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में फैंस को धोनी का आक्रामक अंदाज तो दिखा ही साथ ही उन्हें कुछ ऐसा भी देखने को मिला जिससे आपको भी अपने बचपन की याद आ जाएगी. बता दें कि वीडियो में साफ -साफ देखा जा सकता है कि कप्तान धौनी ने नेट्स पर अभ्यास करते वक्त पहले तो खूब छक्के उड़ाए और बाद में पूरी टीम स्टेडियम में बाहर गेंद ढूंढते नजर आए.
Also Read: ‘वो कभी भी किसी को भी आउट कर सकता है’…इस युवा गेंदबाज के मुरीद हुए कप्तान विराट कोहली
वीडियो में देखा जा सकता है कि साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ धोनी भी गेंद की खोज करते दिखाई दिए. वह झाड़ियों के बीच घुसकर गेंद को ढूंढने लगे. वहीं IPL 2021 से पहले धौनी का रॉकस्टार लुक भी खुब वायरल हो रहा है. बता दें कि IPL 2021 के ऑफिशियल प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने धौनी के इस नये लुक की झलक फैंस तक पहुंचायी है. स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से धौनी के रॉकस्टार वाले लुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा : धौनी आइपीएल 2021 से पहले कुछ नया करने की तैयारी में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




