ICC Ranking : टी20 में भुवनेश्वर और चहल ने लगायी छलांग, देखें कोहली-राहुल और रोहित शर्मा की रैंकिंग
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jul 2021 5:57 PM
ICC Ranking : श्रीलंका के सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है. जबकि इंग्लैंड दौरे पर गये कप्तान virat kohli और kl rahul अपना स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं.
ICC Ranking : श्रीलंका के सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है. जबकि इंग्लैंड दौरे पर गये कप्तान विराट कोहली (virat kohli) और केएल राहुल (kl rahul) अपना स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं. कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में अब भी नंबर 5 पर बने हुए हैं, जबकि केएल राहुल 6ठे स्थान पर मौजूद हैं. अगर बात करें वनडे रैंकिंग की तो कोहली और रोहित शर्मा क्रमश: 2 और 3 स्थान पर बने हुए हैं.
आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में चहल और भुवी ने लगायी लंबी छलांग
आईसीसी की ताजा गेंदबाजों की रैंकिंग में युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबी छलांग लगायी है. भुवी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाये थे, उसी का फायदा भुवी को मिला और रैंकिंग में 16वें स्थान पर पहुंच गये. जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पहले मैच में किफायती रहे थे, उन्हें 10 पायदान का फायदा मिला जिससे वह सूची में 21वें नंबर पर पहुंचने में सफल रहे.
बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के मलान का दबदबा
बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के डेविड मलान का दबदबा कायम है. 841 अंकों के साथ मलान पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम 833 अंकों के साथ दूमरे स्थान पर बने हुए हैं. टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा और टॉप 10 से बाहर होकर 14वें स्थान पर पहुंच गये हैं. श्रीलंका दौरे पर कप्तान शिखर धवन रैंकिंग में 526 अंकों के साथ 29 वें स्थान पर पहुंच गये हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में भारत से केवल विराट कोहली और केएल राहुल ही दो खिलाड़ी हैं.
गेंदबाजी और ऑलराउंडरों की सूची में टॉप 10 से भारतीय खिलाड़ी बाहर
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में टॉप 10 में एक भी भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना पाये. टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी पहले स्थान पर हैं, तो ऑलराउंडरों की सूची में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी नंबर पर हैं. हालांकि वनडे रैंकिंग में भारत के जसप्रीत बुमराह अब भी 7वें स्थान पर बने हुए हैं और ऑलराउंडरों की सूची में भारत के रविंद्र जडेजा नंबर 9 पर बने हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










