क्रिकेट फैंस के खुशखबरी: रामायण महाभारत के बाद अब भारत और पाक के बीच खेले गए मैचों का भी होगा प्रसारण
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 11:45 AM
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप, एशिया कप और आईसीसी टी- 20 में जितने भी मैच हुए हैं उन सबका दोबारा प्रसारण किया जाएगा
भारत और पाकिस्तान मैच को देखने के लिए फैंस हमेशा उत्साह में रहते हैं. लेकिन अगर वो मैच किसी खास टूर्नामेंट में खेला जा रहा हो तो फैंस की दिवानगी और सर चढ़ कर बोलता है. भारत और पाक मैच की दिवानगी सिर्फ दर्शकों में ही नहीं रहती है बल्कि वो जोश और जुनून खिलाड़ीयों में भी झलकता है.
दरअसल काफी समय से फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला देखने को नहीं मिला है. इसलिए स्टार स्पोर्ट्स इस लॉकडाउन के मौके को भुनाने में लगा हुआ है, इसलिए दोनों पड़ोसी देशों के बीच वर्ल्ड कप, एशिया कप और आईसीसी टी- 20 में जितने भी मैच हुए हैं उन सबका दोबारा प्रसारण किया जाएगा.
इस शो को स्टार स्पोर्ट्स ने मौका मोनिया का नाम दिया है. जिसकी शुरुआत आज से ही होगी. 4 अप्रैल शनिवार से ‘मौका मेनिया’ शुरू होने जा रहा है जिसके तहत आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली सभी 7 जीते मुकाबलों का प्रसारण किया जाएगा. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD स्टार स्पोर्ट्स 1 हिन्दी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD, स्टार स्पोर्ट्स FIRST चैनलों पर सुबह 11 बजे से किया जाएगा.
आपको बता दें कि भारत सरकार ने इस लॉकडाउन के दौरान दर्शकों के लिए पहले ही रामायण, महाभारत दूरदर्शन पर शुरू कर चुका है, जबकि 1 अप्रैल से शक्तिमान का प्रसारण भी शुरू हो चुका है. आईपीएल के स्थगित होने के बाद क्रिकेट फैंस फिलहाल कोई भी मैच का आनंद लेने का मौका नहीं मिल रहा है ऐसे में यह प्रसारण फैंस को बहुत खुशी देगा. गौरतलब है कि आईपीएल फिलहाल 14 अप्रैल तक स्थगित किये जा चुके हैं जिसके शुरू कराने के लिए विकल्प की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










