धौनी को संन्यास की सलाह देने वालों को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का जवाब, कहा- उनके जैसा खिलाड़ी पीढ़ी में एक बार पैदा होता है

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Apr 2020 4:28 PM

विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने धौनी को सन्यास की सलाह देने वालों को करारा जवाब दिया है और उनके समर्थन में उतर आए हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने धौनी को सन्यास की सलाह देने वालों को करारा जवाब दिया है और उनके समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धौनी जैसा क्रिकेटर एक पीढ़ी में एक बार आता है और इसलिए उस पर ‘संन्यास का दबाव बनाने’ वालों को एहतियात बरतनी चाहिेए. हुसैन का मानना है कि भारत का यह पूर्व कप्तान अभी भी भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकता है.

उन्होंने स्टार स्पोटर्स पर ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ शो में कहा,‘‘ धौनी के जाने के बाद उसके जैसा कोई नहीं मिलेगा. उस पर संन्यास का दबाव बनाना सही नहीं है. सिर्फ धौनी को पता है कि वह किस स्थिति में हैं. आखिर में चयनकर्ताओं को फैसला लेना है और खिलाड़ी मौका मिलने पर खेलते हैं. ” धौनी ने आखिरी बार जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था. उसके बाद से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे पूर्व दिग्गजों ने साफ तौर पर कहा है कि इतने लंबे ब्रेक के बाद उनके लिए वापसी करना मुश्किल होगा.

लेकिन हुसैन उनकी राय से इत्तेफाक नहीं रखते. उन्होंने कहा ,‘‘ क्या एम एस धौनी अभी भी भारतीय टीम को कुछ दे सकते हैं. मेरा मानना है कि बहुत कुछ. ” उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि विश्व कप के दौरान धौनी कुछ मौकों पर चूक गए जब वह पारी की रफ्तार नहीं बढ़ा सके. यह शो शनिवार को शाम सात बजे प्रसारित किया जाएगा. आपको बता दें कि इससे पहले विरेन्द्र सहवाग ने धौनी के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनकी टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है.

उन्होंने कहा था कि जब चयनकर्ता किसी खिलाड़ी को छोड़ कर आगे बढ़ जाते हैं तो आम तौर पर उसकी वापसी बहुत मुश्किल होती है.

अगर यह मान लिया जाए कि वह आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर देते हैं तो वह टीम इंडिया में किसकी जगह लेंगे. उनकी जगह आए ऋषभ पंत और अभी विकेटकीपिंग कर रहे लोकेश राहुल को हटा कर उनकी जगह ले पाना तो उनके लिए अब लगभग असंभव है. खास कर राहुल का जैसा प्रदर्शन है, उसे देखते हुए धोनी को उनकी जगह लेने की बात भी नहीं सोची जा सकती.’

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola