कोरोना के खिलाफ टीम इंडिया ने छेड़ी जंग, पीएम मोदी को भाया बीसीसीआई का Team Mask Force

Team Mask Force : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के खिलाफ लड़ाई में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से नया वीडियो बनाया है जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli ) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) जैसे क्रिकेटर नजर आयेंगे.
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से नया वीडियो बनाया है जिसमें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटर नजर आयेंगे.
Also Read: पीटरसन ने कहा, धौनी अबतक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, उनकी महानता पर सवाल उठाना बेमानी‘टीम मास्क फोर्स’ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिये जागरूकता पैदा करने के लिये बनाई गई है. बोर्ड ने ट्वीट किया, टीम इंडिया अब टीम मास्क फोर्स है. ‘ इंडिया फाइट कोरोना’ से जुड़ें और केंद्र सरकार का सेतु आरोग्य मोबाइल एैप डाउनलोड करें. भारतीय कप्तान कोहली ने वीडियो में कहा, भारतीय टीम का सदस्य होना फख्र की बात है. लेकिन हम आज एक बड़ी टीम ‘टीम मास्क फोर्स’ बना रहे हैं.
#TeamIndia is now #TeamMaskForce!
— BCCI (@BCCI) April 18, 2020
Join #IndiaFightsCorona and download @mygovindia's @SetuAarogya mobile application 📱@PMOIndia @narendramodi 🇮🇳 pic.twitter.com/M06okJhegt
तेंदुलकर ने कहा, कम ऑन इंडिया. मास्क बनाइये और मास्क फोर्स का हिस्सा बनिये. 20 सेकंड तक हाथ धोइये और सामाजिक दूरी बनाये रखिये. रोहित शर्मा ने कहा, मास्क फोर्स का हिस्सा बनना आसान है. घर पर बैठकर मास्क बनाइये , जैसे मैने अपने लिये बनाया है.
Also Read: Coronavirus Outbreak : कोरोना ने ली लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त की जान, पंजाब में कुल 13 की मौतइस वीडियो में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, स्मृति मंधाना, हरभजन सिंह, हरमनप्रीत कौर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और मिताली राज के भी संदेश हैं. बोर्ड ने इससे पहले पीएम केयर्स फंड में 51 करोड़ रुपये का योगदान दिया था.
Also Read: झारखंड के हिंदपीढ़ी में फिर मिला कोरोना का मरीज, 92 लोगों की रिपोर्ट आयी निगेटिवप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










