अजहर को अब भी याद है 31 साल पहले उनके द्वारा मारा गया सबसे तेज शतक, लेकिन मौजूद नहीं है कोई फुटेज
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Apr 2020 7:23 PM
मोहम्मद अजहरूद्दीन का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंद की ताबड़तोड़ पारी 31 साल बाद भी उनके दिमाग में तरोताजा है
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन का कहना है कि उनके 30 अंतरराष्ट्रीय सैकड़ों में से वह मुश्किल से 10 से 12 शतक ही याद कर सकते हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंद की ताबड़तोड़ पारी 31 साल बाद भी उनके दिमाग में तरोताजा है. दिसंबर 1988 में अजहर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंद में 100 रन बनाए थे जो उस समय 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज सैकड़ा था.
हालांकि इस मैच के फुटेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन मैच का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया था. जब भारत ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो ट्रांसमिशन लिंक चला गया और दर्शक टीवी पर अजहर की इस बेहतरीन पारी को देखने से महरूम हो गए. अजहर ने इस पारी को याद करते हुए कहा, ‘‘यह मोती बाग पैलेस मैदान था. खुला मैदान और दर्शकों के लिए अच्छे इंतजाम थे.
मुझे लगता है कि मैंने उस पारी में तीन या चार छक्के (तीन) लगाए थे जिसमें से दो मैदान के बाहर गिरे थे और एक पेड़ पर लगा था. उस दिन ऐसा लग रहा था कि मैं कुछ भी गलत नहीं कर सकता और मुझे लगा ही नहीं कि मैंने 60 के करीब गेंद में शतक पूरा कर लिया था. ” भारतीय गेंदबाजों ने अपने मुख्य गेंदबाज कपिल देव की अनुपस्थिति में काफी रन दे दिए थे जिसमें संजीव शर्मा ने 10 ओवर में 74 रन दिए जबकि राशिद पटेल (10 ओवर में 58 रन) और चेतन शर्मा (10 ओवर में 54 रन) भी काफी खर्चीले रहे थे.
अजहर ने कहा, ‘‘279 रन के लक्ष्य का पीछा करना ऐसा था जैसे आज 340 रन का पीछा करने में होता है. अच्छी बात थी कि मैंने उस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. मुझे अभी याद नहीं कि मैं दिलीप भाई (वेंगसरकर) के या फिर संजय के आउट होने के बाद आया था. लेकिन अजय शर्मा ने मेरा अच्छा साथ निभाया क्योंकि हमने जल्द ही 100 से ज्यादा रन की साझेदारी बना ली थी. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










