ePaper

एमएस धोनी को लेकर आनंद महिंद्रा ने कह दी बड़ी बात, आप भी देखें वायरल सोशल मीडिया पोस्ट

Updated at : 31 Aug 2023 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
एमएस धोनी को लेकर आनंद महिंद्रा ने कह दी बड़ी बात, आप भी देखें वायरल सोशल मीडिया पोस्ट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है. उनसे जुड़ी कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है. अब आनंद महिंद्रा ने एम एस धोनी को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने अपना और धोनी का रास्ता एक बताया है.

विज्ञापन

एमएस धोनी की लोकप्रियता जगजाहिर है. धोनी का एक छोटे से शहर रांची से निकलकर दुनिया के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक बनना एक परिकथा के समान ही है. उनका खेल के प्रति जुनून इतिहास की सबसे प्रेरणादायक कथाओं में से एक है. वह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने दो बार क्रिकेट विश्व कप जीता है. एक बार वनडे वर्ल्ड कप और एक बार टी20 वर्ल्ड कप. धोनी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और गंभीरता से युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहते हैं. यही कारण है कि तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है.

धोनी को खेती का है शौक

धोनी को खेती का भी शौक है. उन्होंने रांची के अपने फॉर्म हाउस में अच्छी खासी फार्मिंग कर रखी है. कुछ महीने पहले उनका ट्रैक्टर चलाने का वीडियो वायरल हुआ था. अब धोनी एक ट्रैक्टर कंपनी का चेहरा बन गए हैं. उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उनका अपने परिवार में स्वागत किया है. आनंद महिंद्रा ने उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, ‘माही और महिंद्रा, जब यह पहले से ही नाम में है, तो इसका मतलब है कि हमारे रास्ते हमेशा एक-दूसरे से मिलने के लिए बने थे. मेरे साथ जुड़ें क्योंकि हम स्वराज परिवार में माही का स्वागत करते हैं.’

Also Read: महिला फैन ने छूने चाहे एमएस धोनी के पैर, फिर धोनी ने किया कुछ ऐसा की हर कोई हुआ मुरीद

धोनी ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती

रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में काम करने से, धोनी भारत के सबसे बड़े ट्रॉफी कलेक्टर में बदल गए और कप्तान के रूप में टीम को ICC T20 विश्व कप 2007, ICC वनडे विश्व कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीताया. एमएस धोनी निस्संदेह क्रिकेट के अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है लेकिन प्रशंसकों के लिए यह बात अच्छी नहीं है कि धोनी सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं.

सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं एमएस धोनी

धोनी सोशल मीडिया पर कभी कभार ही कोई पोस्ट करते हैं. हालांकि किसी भी माध्यम से धोनी का कोई भी वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर आता है तो उनके फैंस क्रेजी हो जाते हैं. ऐसे पोस्ट को वायरल होने में मिनटों का समय लगता है. धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. हालांकि, वह एक खिलाड़ी के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने रहे. आईपीएल 2023 में, धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांचवां खिताब दिलाया.

https://twitter.com/TheDhoniEra/status/1696864776654311546

एमएस धोनी का नया वीडियो वायरल

एमए धोनी के एक फैन पेज ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से उनका एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में धोनी अपने दो नन्हें फैंस को एक बैट पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने दोनों बच्चों को अपने अगल-बगल बैठाकर तस्वीरें क्लिक करवाई. वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी को बच्चों का साथ काफी भा रहा है. वहीं बच्चे भी अपने स्टार क्रिकेटर से ऑटोग्राफ वाला बैट पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola