ePaper

फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद है तैयार, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Updated at : 10 Nov 2023 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद है तैयार, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. मुकाबले के लिए अहमदाबाद पूरी तरह से तैयार है. मौसम विभाग के अनुसार, फाइनल मुकाबले के दिन मौसम साफ रहेगा.

विज्ञापन
undefined

विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा.

undefined

विश्व कप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और विश्व कप ट्रॉफी के लिए प्रबल दावेदारी पेश कर रही है.

undefined

भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड के साथ खेलने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम के विजय रथ को अभी तक कोई भी टीम रोक नहीं सकी है.

undefined

 भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज वाली टीम के साथ खेलेगी.

undefined

19 तारीख को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद पूरी तरह से तैयार है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश मैच के दौरान खलल उत्पन्न नहीं करेगी.

undefined

accuweather के अनुसार, फाइनल मुकाबले के दिन मौसम साफ रहेगी. बारिश होने की कोई भी आशंका नहीं जताई जा रही है. फैंस को एक बिना रुकावट वाला मैच देखने को मिलेगा.

undefined

सुबह के समय अहमदाबाद का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं, मैच के दौरान तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई जा रही है. रात के समय तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक होने की उम्मीद है.

undefined

भारत ने अभी तक कुल आठ मुकाबले खेले हैं और सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है. भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं.

undefined

फैंस का कहना है कि इस साल खेले जा रहे विश्व कप को भारत अपने नाम कर लेगा. इस बार की भारतीय टीम काफी बैलेंस टीम है. गेंदबाज काफी बेहतरीन लय में दिख रहे हैं.

undefined

इस विश्व कप में कोई भी टीम भारत के खिलाफ 300 का आंकड़ा पार नहीं कर सका है. श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमें तो 100 का आंकड़ा भी पार ना कर सकी.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola