दरभंगा में कार से 952 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 952 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.

विज्ञापन

Crime News: नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने एक कार से 952 बोतल कफ सिरप जब्त किया. प्रत्येक बोतल 100 मिलीलीटर की होने के कारण कुल 95.2 लीटर कफ सिरप बरामद हुआ. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Darbhanga News: वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई खेप

पुलिस के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के हराही पोखर के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदेह के आधार पर एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद होने पर पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी से पूछताछ, नेटवर्क की जांच शुरू

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर कोरिया टोल निवासी सुनील कुमार दास के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.

संबंधित धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

नगर थाना पुलिस ने बरामद कफ सिरप, जब्त वाहन और गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: बादलों के बावजूद राहत नहीं: कमतौल बाजार में दोपहर को पसरा सन्नाटा, पेड़ की छांव में ले रहे राहत


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन