Darbhanga News: किसान परिवार के बेटे ने पहले प्रयास में NEET किया क्वालिफाई, गांव में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन

मदन कुमार साफी

अलीनगर प्रखंड के मदन कुमार साफी ने NEET UG 2026 परीक्षा में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल की है. 503 अंकों के साथ उन्होंने अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. जानें उनकी प्रेरणादायक यात्रा.

विज्ञापन

NEET UG 2026 Result: अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के जगवनी गांव निवासी रामबहादुर साफी और गृहिणी सुनीता देवी के पुत्र मदन कुमार साफी ने पहले ही प्रयास में NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. मदन को 503 अंक प्राप्त हुए हैं. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 85813 तथा कैटेगरी रैंक 3364 मिली है. उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Alinagar News: जवाहर नवोदय से शुरू हुई सफलता की राह

मदन कुमार साफी ने कक्षा 6 से 10 तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी से पूरी की. इसके बाद उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दक्षिणा फाउंडेशन में चयन हुआ, जहां नवोदय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को NEET और IIT-JEE की तैयारी कराई जाती है.

पुणे में की 11वीं और 12वीं की पढ़ाई

दक्षिणा फाउंडेशन के तहत उनका माइग्रेशन जवाहर नवोदय विद्यालय, पुणे में हुआ. वहीं से उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की. कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में NEET परीक्षा में सफलता हासिल की.

ग्रामीण छात्रों के लिए बने प्रेरणा

मदन की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह सफलता हासिल कर ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा की हवा हुई साफ: बारिश और तेज हवा से सुधरा एक्यूआई, प्रदूषण से मिली बड़ी राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन