दरभंगा जिले के बेनीपुर में सांप काटने से अधेड़ की जान गई, परिवार में शोक

Updated:
विज्ञापन

सांप काटने से अधेड़ की गई जान

दरभंगा जिले के बेनीपुर में एक युवक की सांप के काटने से दुखद मौत हो गई. सोई हुई अवस्था में विषैले सांप ने डस लिया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

Darbhanga snakebite death: दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के सझुआर गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां सोए हुए अवस्था में एक विषैले सांप के डसने से 50 वर्षीय मुन्ना चौधरी की मौत हो गई. इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Snakebite incident: अस्पताल ले जाने के दौरान बिगड़ी तबीयत

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मुन्ना चौधरी अपने घर में सोए हुए थे, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान डीएमसीएच में तोड़ा दम

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही अस्पताल और गांव दोनों जगह परिजनों में कोहराम मच गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया.

जनप्रतिनिधियों ने की मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया चंदन कुमार झा और पंसस दीपक कुमार मंडल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन विभाग के नियमों के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें... दरभंगा में भैंस चोरी से मचा हड़कंप, पधारी गांव में घर के पास बंधी भैंस ले उड़े चोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन