दरभंगा में भैंस चोरी से मचा हड़कंप, पधारी गांव में घर के पास बंधी भैंस ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

घर के पास बंधी भैंस ले उड़े चोर (AI PHOTO)

बहेड़ी के पधारी गांव में भैंस चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Buffalo Theft News: दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के पधारी गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां बंधी भैंस चुरा ली. पीड़ित गृहस्वामी रतिचंद्र यादव के पुत्र सुनील कुमार यादव ने इस संबंध में बहेड़ी थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Darbhanga News: ग्रामीणों के खेतों से पहले भी चोरी हो चुके हैं मोटर पंप

पूरी घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पीड़ित परिवार ने बताया कि इससे पहले भी उनके खेत से पटवन करने वाली दो मोटर चोरी हो चुकी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे लगातार इस तरह की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है.

पुलिस की कार्यशैली से नाराज हैं क्षेत्र के ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, पधारी गांव में अब तक करीब एक दर्जन किसानों के खेतों से मोटर पंप और आधे दर्जन लोगों के घरों से कीमती मवेशी चुराए जा चुके हैं. लेकिन स्थानीय पुलिस इनमें से किसी भी मामले का सफल उद्भेदन नहीं कर पाई है. हाल ही में समधपुरा गांव में चोरी के मामले में स्थानीय लोगों ने तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, फिर भी चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है.

थानाध्यक्ष ने दिया जांच कर कार्रवाई का भरोसा

इधर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है. मामले को लेकर बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तरफ से आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस को प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें... रील, मैसेज और फेक प्रोफाइल... मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम से कैसे बढ़ रहा अपराध का जाल?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन