पक्का मकान और दुकान होने के बाद भी आवास योजना का लाभ लेने पर नोटिस

Author Vijay kumar thak|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

PM Awas Yojana

दरभंगा में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी को पक्का मकान और दुकान होने के बावजूद योजना का लाभ लेने पर नोटिस जारी किया गया है. इस मामले में 83 अन्य लाभुकों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

विज्ञापन

PM Awas Yojana Bihar: दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बंघांत गांव निवासी स्व. शंकर झा के पुत्र अजय कुमार झा को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) द्वारा नोटिस भेजा गया है. इस नोटिस में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ली गई पूरी राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जांच प्रतिवेदन में पक्का मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान का खुलासा

जारी नोटिस के अनुसार, अजय कुमार झा द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया गया था. इस संबंध में ललन कुमार झा द्वारा एक परिवाद दायर किया गया था. परिवाद के आधार पर आवास पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए जांच प्रतिवेदन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लाभुक के पास पहले से ही पक्का मकान, एक ट्रैक्टर और 'अजय हार्डवेयर' नाम से दुकान है. पात्रता पूरी न होने के बावजूद उन्होंने योजना का लाभ उठाया था.

तीन दिनों के भीतर साक्ष्य के साथ पक्ष रखने का निर्देश

बीडीओ ने नोटिस के माध्यम से लाभुक को चेतावनी दी है कि वे तीन दिनों के अंदर अपने सभी आवश्यक साक्ष्य के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें. यदि निर्धारित समयावधि के भीतर संतोषजनक पक्ष नहीं रखा जाता है, तो उन्हें योजना के तहत प्राप्त 1.20 लाख रुपए की कुल राशि बैंक खाते में वापस करनी होगी और इसकी सूचना देनी होगी.

Bihar Government Corruption Action: 83 अन्य लाभुकों को भी राशि वापस करने के लिए भेजा गया नोटिस

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से फर्जी तरीके से योजना का लाभ लेने वालों में खलबली मच गई है. बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि अकेले अजय कुमार झा ही नहीं, बल्कि ऐसे कुल 83 लाभुक हैं, जिन्होंने आवास योजना की पहली या अन्य किस्तों की राशि तो ले ली लेकिन अब तक आवास का निर्माण नहीं कराया है. उन सभी को भी राशि वापस करने के लिए कड़ा नोटिस जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें... दरभंगा में भैंस चोरी से मचा हड़कंप, पधारी गांव में घर के पास बंधी भैंस ले उड़े चोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन