सिरारी में घर के बाहर खेलने निकला 11 वर्षीय छात्र लापता, अपहरण का मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Author Niranjan Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
घर से खेलने निकला बालक लापता,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस.

लापता बच्चे की तस्वीर

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र से 11 वर्षीय छात्र के लापता होने से हड़कंप मच गया है. घर से खेलने निकला बालक देर शाम तक वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से 11 वर्षीय एक बालक के लापता होने का मामला सामने आया है. बालक के गायब होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है. मामले को लेकर बालक की मां रूपम देवी ने सिरारी थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए बालक की तलाश में जुट गई है.

घर से खेलने निकला था, देर शाम तक नहीं लौटा

जानकारी के अनुसार, लापता बालक सुल्तानपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार का इकलौता पुत्र है और चौथी कक्षा का छात्र है. वह पास के वर्मा गांव स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता है. बताया गया कि बुधवार दोपहर वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ घर पर था. इसके बाद वह घर से बाहर खेलने के लिए निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला.

पिता पुणे में करते हैं नौकरी

परिजनों के अनुसार, बालक के पिता पुरुषोत्तम कुमार महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और फिलहाल वहीं हैं. बेटे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है.

पूर्व मुखिया ने दी घटना की जानकारी

गगरी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रभात सिंह ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी जब बालक का कोई पता नहीं चला, तब सिरारी थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

अपहरण का मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सिरारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस बालक की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी और तलाश अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि लखीसराय रेलवे जंक्शन सहित आसपास के अन्य प्रमुख स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बालक के संबंध में कोई सुराग मिल सके.

परिवार की बढ़ी चिंता, जल्द बरामदगी की उम्मीद

बालक के लापता होने से परिवार के सदस्य बेहद चिंतित हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द से जल्द बालक को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन