ePaper

Jharkhand News : झारखंड के चतरा में रफ्तार का कहर, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, बाराती गाड़ी पलटने से दूल्हा के मामा व दोस्त की मौत, कई घायल

Updated at : 09 Mar 2021 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : झारखंड के चतरा में रफ्तार का कहर, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, बाराती गाड़ी पलटने से दूल्हा के मामा व दोस्त की मौत, कई घायल

Jharkhand News, Chatra News, चतरा न्यूज : झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के कामता गांव से बारात जा रही स्कॉर्पियो टंडवा केरेडारी सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में दूल्हे के मामा व मित्र की मौत हो गई है, जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी स्पीड में थी. इस कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हुआ है.

मिली जानकारी ने अनुसार चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के कामता गांव से मुस्तफा मियां के बेटे की बारात जाने के लिए लोग केरेडारी के लिए निकले थे. इसी दौरान केरेडारी थाना क्षेत्र के मंसुरिया नदी की पुलिया के पास गाड़ी पलट गई. इस हादसे में लड़के के मामा व मित्र की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग घायल हैं.

Also Read: Sarkari Naukri 2021 : झारखंड के युवाओं के लिए सेना में बहाली का सुनहरा अवसर, रांची में कल से हो रही सेना में बहाली, ये है लेटेस्ट अपडेट

लड़के के मामा केरेडारी के बेलतु निवासी जैनुल मियां (60 वर्ष) व लड़के का मित्र टंडवा के राहम निवासी पिंटू मियां (17 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी स्पीड में थी. इस कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया.

Also Read: Jharkhand Naxal News : झारखंड के चतरा में 10 लाख के इनामी नक्सली रघुवंश समेत दो उग्रवादियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर, कई जिलों में दर्ज हैं हत्या व लूट के मामले

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola