ePaper

Jharkhand Naxal News : झारखंड के चतरा में 10 लाख के इनामी नक्सली रघुवंश समेत दो उग्रवादियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर, कई जिलों में दर्ज हैं हत्या व लूट के मामले

Updated at : 08 Mar 2021 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Naxal News : झारखंड के चतरा में 10 लाख के इनामी नक्सली रघुवंश समेत दो उग्रवादियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर, कई जिलों में दर्ज हैं हत्या व लूट के मामले

Jharkhand Naxal News, Chatra News, चतरा न्यूज (दीनबंधु) : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का कमांडर व 10 लाख का इनामी नक्सली रघुवंश समेत दो नक्सलियों ने डीसी एवं एसपी के समक्ष आज सोमवार को हथियार के साथ सरेंडर कर दिया. इनामी नक्सली रघुवंश के खिलाफ चतरा एवं रांची समेत कई जिलों में मामले दर्ज हैं.

चतरा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के कुख्यात एवं 10 लाख के इनामी नक्सली रघुवंश व पत्थर सिंह ने पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया. नक्सलियों ने एक पुलिस की राइफल, एक इंसास राइफल एवं जिंदा 200 सौ कारतूस के साथ सरेंडर किया.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के चतरा में पूजा देवी की हत्या के आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार, सामूहिक बैठक में ग्रामीणों ने लिया ये निर्णय

इनामी नक्सली रघुवंश के खिलाफ चतरा एवं रांची समेत अन्य जिलों में एक दर्जन से अधिक हत्या, अपहरण, लूट, आगजनी, फिरौती, एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. मौके पर डीसी दिव्यांशु झा ,एसपी ऋषभ झा समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से बदल रहा है मौसम का मिजाज, किन इलाकों में होगी बारिश, रांची के मौसम वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान

चतरा में पुलिस के लगातार दबाव में आकर नक्सली संगठन टीएसपीसी के उग्रवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इसके पूर्व टीएसपीसी के द्वितीय स्तर के कमांडर मुकेश गंजू ने भी आत्मसमर्पण किया था.

Also Read: JAC Matric & Inter Exam Date 2021 : झारखंड में मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी अवसर, नौवीं व 11वीं के छात्र इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, ये है लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola