Women’s Day 2024 Special: 12वीं पास लड़कियों के लिए ये है बेस्ट सरकारी नौकरी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Mar 2024 6:15 AM
Best Government Jobs for 12th pass girls
Women’s Day 2024 Special:आज कम उम्र कि महिलाएं भी नौकरी से लेकर कारोबार तक में अपनी मजबूत पकड़ बना रही हैं. आज हम आपको यहां बताने वाले हैं कि 12वीं पास लड़कियों के लिए बेस्ट सरकारी नौकरी कौन कौन सी हैं.
Women’s Day 2024 Special, Best Government Jobs for 12th pass girls: आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. यह दिन महिलाओं के सम्मान और उनके समाज में योगदान को महसूस कराने के लिए तय किया गया है. आज कम उम्र कि महिलाएं भी नौकरी से लेकर कारोबार तक में अपनी मजबूत पकड़ बना रही हैं. आज हम आपको यहां बताने वाले हैं कि 12वीं पास लड़कियों के लिए बेस्ट सरकारी नौकरी कौन कौन सी हैं.
गर्ल्स के लिए बेस्ट 12वीं पास सरकारी नौकरी
यदि आप ग्रेजुएट नहीं हैं, लेकिन सरकारी कर्मचारी बनना चाहते हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि यहां लड़कियों के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरियों की सूची दी गई है-
SSC CHSL भर्ती
कर्मचारी चयन बोर्ड हर साल SSC CHSL परीक्षा आयोजित करता है. इसके अंतर्गत 10+2 की योग्यता के साथ पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिविजनल क्लर्क आदि जैसे कई पदों के लिए भर्ती की जाती है. यदि आप 12 वीं पास हैं और आयु वर्ग 18 से 27 वर्ष के अंतर्गत आते हैं, तो आप इसके लिए विचार कर सकते हैं.
नर्सिंग असिस्टेंट
यदि आपने विज्ञान विषय के साथ अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण की है और आपने 50 प्रतिशत अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, तो आप नर्सिंग असिस्टेंट का विकल्प चुन सकते हैं. 12वीं पास करने वाली सभी छात्राओं के लिए यह फिर से एक शानदार मौका है. इसके लिए आपको वेकेंसी निकलने पर ट्रेनिंग के लिए आवेदन करना होगा. अपनी 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इसके बाद आप नर्सिंग असिस्टेंट के रुप में सरकारी अस्पतालों में काम कर सकते हैं.
आंगनवाड़ी सहायिका
आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में काम करना फिर से उन महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर है जो 12वीं के तुरंत बाद काम करना चाहती हैं. इस नौकरी के अंतर्गत आपको पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के कर्मचारियों की सहायता और प्रमुख रूप से माताओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी शिक्षा प्रदान करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










