UPSC CMS, IES/ISS exam dates 2024 की हुई अनाउंसमेंट, जानें परीक्षा की तारीख

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 May 2024 8:39 AM

विज्ञापन

UPSC CMS, IES_ISS exam dates 2024

UPSC CMS, IES_ISS exam dates 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से शेड्यूल की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC CMS, IES/ISS exam dates 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (UPSC CMS 2024) और भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (UPSC CMS, IES/ISS 2024) के लिए विस्तृत समय सारणी जारी कर दी है. जो उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे विस्तृत समय सारिणी upsc.gov.in पर देख सकते हैं.

UPSC CMS, IES/ISS exam dates 2024: जानें कब होगी परीक्षा

शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएमएस 2024 14 जुलाई को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा. पहली शेड्यूल में, सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक, उम्मीदवार जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स (पेपर 1) परीक्षा देंगे.

UP Police Constable RE Exam 2024 के डेट्स के लिए नोटिस वायरल, जानें इसके पीछे की सच्चाई

SSC GD Constable Result 2024 की जल्द होगी घोषणा, यहां देख सकेंगे परिणाम

UPSC CDS 2 के लिए नोटिफिकेशन जारी, अप्लाई करने के लिए यहां जानें पूरा स्टेप्स

दूसरी शेड्यूल के दौरान, दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, उम्मीदवार सर्जरी/स्त्री रोग और प्रसूति/निवारक और सामाजिक चिकित्सा (पेपर 2) परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे.

भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/आईएसएससी) परीक्षा नीचे उल्लिखित कार्यक्रम के अनुसार 21, 22 और 23 जून को आयोजित की जाएगी-

21 जून
सामान्य अंग्रेजी (डिस्क्रिप्टिव) (सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक)

सामान्य अध्ययन (डिस्क्रिप्टिव) (दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक)

22 जून
सामान्य अर्थशास्त्र- I (डिस्क्रिप्टिव) (सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक)

सामान्य अर्थशास्त्र-II (डिस्क्रिप्टिव) (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

सांख्यिकी – II (ऑबजेक्टिव) (दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक)

23 जून
सामान्य अर्थशास्त्र-III (डिस्क्रिप्टिव) (सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक)

सांख्यिकी-III (डिस्क्रिप्टिव) (सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक)

भारतीय अर्थशास्त्र (डिस्क्रिप्टिव) (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

सांख्यिकी – IV (डिस्क्रिप्टिव) (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola