UP Police Vacancy 2024: यूपी पुलिस में निकली भर्ती, सैलरी एक लाख से अधिक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Jan 2024 6:44 PM
Sarkari Naukri 2024, UP Police Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 921 उप-निरीक्षक पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Sarkari Naukri 2024, UP Police Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 921 उप-निरीक्षक पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन की वेबसाइट uppbpb.gov.in.पर विजिट करके देख सकते हैं.
UP Police Vacancy 2024: कुल पदों की संख्या
यूपी पुलिस में एसआई (गोपनीय), एएसआई (Clerk) एवं एएसआई (Accounting) के जहां 921 पद हैं, वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए व प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 985 पद हैं. प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55 और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पद हैं. एसआई, एएसआई की 921 वैकेंसी में यूपी पुलिस एसआई (Secret) के 268 पद, एएसआई क्लर्क के 449, एएसआई अकाउंटेंट के 204 पद हैं. कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों पर भर्ती होने वाली है.
UP Police Vacancy 2024: लास्ट डेट
यूपी पुलिस में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. आपको बता दें कि अगर अभी तक आपने आवेदन नहीं किया हो, तो 28 जनवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं. फीस एडजस्टमेंट की आखिरी तारीख 30 जनवरी तक है.
UP Police Vacancy 2024: आवेदन शुल्क
यूपी पुलिस एसआई और एएसआई पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकेगा।
UP Police Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
-
एसआई पद के आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए. आवेदक को 25 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का ओ लेवल पास होना जरूरी है.
-
एएसआई (लेखा) पदों के आवेदकों को कॉमर्स में ग्रेजुएट (बी.कॉम) होना चाहिए. हिंदी टाइपिंग 15 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। इसके अतिरिक्त ओ लेवल पास होना जरूरी है.
UP Police Vacancy 2024: आवेदन करने के स्टेप्स
आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
स्टेप 1: यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक खोजें.
स्टेप 3: आपको एक नए वेबपेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा जहां आपको उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड उत्पन्न करने के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा.
स्टेप4: अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें.
चरण 5: अपना स्कैन किया हुआ फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें.
स्टेप 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें.
स्टेप 7: आगे की आवश्यकता के लिए डाउनलोड करें और एक हार्डकॉपी अपने पास रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










