ePaper

UP Police Admit Card 2024 Date: इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस कॉन्सटेबल नियुक्ति के लिए एडमिट कार्ड

Updated at : 17 Aug 2024 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
UP Police Admit Card 2024 Date की हुई घोषणा

UP Police Admit Card 2024 Date की हुई घोषणा

UP Police Admit Card 2024 Date: उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 20 अगस्त 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए लिंक शाम 5 बजे सक्रिय हो जाएगा.

विज्ञापन

UP Police Admit Card 2024 Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 की तिथि घोषित कर दी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPN) कांस्टेबल हॉल टिकट 20 अगस्त 2024 को जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार कांस्टेबल पदों के लिए एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPN) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक शाम 5 बजे सक्रिय हो जाएगा.

UP Police Constable 2024 Exam: यूपी पुलिस कॉन्सटेबस परीक्षा के लिए एक्जाम गाइडलाइन्स जारी

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

UP Police Constable Exam 2024: एक्जाम सिटी स्लीप जारी होने के बाद अब जारी होने जा रहा है एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा 2024 सिटी इंटिमेशन स्लीप कहां मिलेगी ?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 16 अगस्त 2024 को जिला सूचना पर्ची जारी कर दी है. जिलेवार केंद्र की जांच करने के लिए लिंक यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड होगा ?

UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध UP Police एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

कब आयोजित होगी यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा 2024 ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola