Sarkari Naukri-Result Live 2022: सरकारी विभाग ने निकाली नियुक्तियां, 10वीं पास को भी मिलेगी गवर्नमेंट जॉब
Sarkari Naukri-Result Live 2022: सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नौकरी की बहार आई है. बैंकिंग, रेलवे और अन्य सरकारी विभागों ने नियुक्तियां निकाली हैं. हम आपको 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है.
आईसीएआर: तकनीशियन पदों के लिए ऐसा होगा वेतनमान
तकनीशियन पद पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है. इसमें 21,700 रुपये प्रति महीना वेतन के साथ नियमनुसार भत्ता मिलेगा.
आईसीएआर: 20 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में तकनीशियन भर्ती आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास 20 जनवरी, 2022 तक का समय है।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में निकलीं हैं नौकरियां
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकली हैं.
जेपीएससी सहायक प्रोफेसर के पदों पर पात्रता मानदंड
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास नियमों के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री – एमडी, एमएस, डीएनबी संबंधित एमडी, एमएस, डीएनबी विषयों में होनी चाहिए. उम्मीदवारों द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से तीन वर्ष जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक वर्ष सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्य किया होना चाहिए.
जेपीएससी: उम्र सीमा 30 वर्ष
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी. आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा.
जेपीएससी: सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकलीं भर्तियां
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड के मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के कुल 110 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है. उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए