Sarkari Naukri-Exam Result 2021 LIVE Updates : 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए 20000 सरकारी वैकेंसी, यहां जानिए आवेदन से लेकर सभी जानकारियां
Sarkari Result 2021, Sarkari Naukri Job 2021, Bihar Board 10th Result 2021, RRB NTPC Answer Key 2021 | सरकारी नौकरी/रिजल्ट 2021 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं. बैंक के अलावा रेलवे और एसएससी के विभिन्न पदों के लिए बहाली निकाली गई है, इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और बिहार जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं. Prabhatkhabar.com साथ जुड़ें रहें sarkari job vacancy 2021 हर जानकारी के लिए
उत्तराखंड स्टाफ नर्स की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (UBTER) ने स्टाफ नर्स (ग्रुप- सी) के पद पर होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड (UBTER Staff Nurse Admit Card 2021) जारी हो गया है. इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तराखंड में कुल 2621 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
पंजाब नेशनल बैंक में रिक्त पदों के लिए करें आवेदन
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से सफाईकर्मी (Sweeper) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न सर्किलों में सफाईकर्मी (Sweeper) के खाली पद भरे जाएंगे. इस वैकेंसी (PNB Recruitment 2021) के तहत कुल 58 पदों पर भर्तियां होंगी.
RRB Group D एग्जाम पैटर्न
ग्रुप डी के कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट में 100 सवाल पूछे जाएंगे. सीबीटी 100 अंकों का होगा.
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी, 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा.
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट दिए जाएंगे.
जल्द होने वाली है रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड आने वाले दिनों में ग्रुप डी के 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तारीख जारी कर सकता है. ग्रुप डी की परीक्षा जल्द आयोजित की जा सकती है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के हिसाब से परीक्षा अप्रैल से जून के बीच कराई जा सकती है. परीक्षा (RRB Group D Exam) का आयोजन कई फेज में किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए डेढ़ करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. RRB NTPC की परीक्षा खत्म होने वाली है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अब ग्रुप डी की परीक्षा की तारीख का नोटिस जारी कर दिया जाएगा.
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए पीईटी /पीएसटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ये एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी किये गये है.
इंडियन एयरफोर्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
एयरफोर्स ने ग्रुप सी के 1515 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इच्छुक कैंडिडेट 02 मई 2021 तक आवेदन फॉर्म भरकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए