JSSC CGL 2024: झारखंड सीजीएल का एग्जाम सेंटर का पता बदला, ऐसे करें चेक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jan 2024 10:59 AM
JSSC CGL 2024: जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा का आयोजन कल से विभिन्न शहरों में होने वाला है. कल के बाद इसका आयोजन 4 फरवरी को होगा. अब जेएसएससी ने नोटिस जारी किया गया है.
JSSC CGL 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 (JSSC CGL ) कल से शुरु होगा. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 4 फरवरी को है उनके एडमिट कार्ड 28 जनवरी को जारी होंगे. जिन उम्मीदवारों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं और परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
JSSC CGL 2024: जेएसएससी का नया नोटिस जारी
अब जेएसएससी ने नोटिस जारी कर कहा है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के एक परीक्षा केंद्र सेंट मेरी इंग्लिश हाई स्कूल (वेन्यू कोड 352) का पता परीक्षा में शामिल होने वाले एडमिट कार्ड में Sakchi जमशेदपुर छपा हुआ है. इस सेंटर के अभ्यर्थियों के लिए केंद्र का विस्तृत पता इस प्रकार है – सेंट मेरी इंग्लिश हाई स्कूल (वेन्यू कोड 352), खरकई लिंक रोड, बिस्तुपुर, जमशेदपुर – 831001.
JSSC CGL Admit Card 2024: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
-
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाएं
-
होमपेज पर उल्लिखित एडमिट कार्ड पर टैप करें
-
स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, “JGGLCCE-2023 के लिए एडमिट कार्ड लिंक” पर क्लिक करें
-
अब, लिंक पर क्लिक करें और पूछे गए सभी विवरण जैसे “पंजीकरण संख्या” और “पंजीकृत लॉगिन पासवर्ड” भरें
-
कैप्चा कोड दर्ज करें और “लॉगिन” पर क्लिक करें
-
आपका जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
-
परीक्षा हॉल में और अन्य भविष्य के उद्देश्यों के लिए जेजीजीएलसीसीई एडमिट कार्ड 2024 की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और ले लें
JSSC CGL Admit Card 2024: एडमिट कार्ड में होंगे यह डिटेल्स
-
अभ्यर्थी का पूरा नाम
-
फोटो
-
रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
-
परीक्षा केंद्र
-
परीक्षा स्थल
-
परीक्षा की तारीख और समय यानी स्लॉट
-
पिता और माता का नाम
-
प्राधिकारी हस्ताक्षर
-
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
-
उम्मीदवार का लिंग
-
परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को निर्देश
JSSC CGL Exam 2024: कब होगी परीक्षा
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन दिनांक 28. 01.2024 (रविवार) और दिनांक 04.02.2024 (रविवार) को राज्य के विभिन्न जिलों में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा.
JSSC CGL Exam 2024: चयन प्रक्रिया
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती दो चरणों के माध्यम से की जाएगी. पहला चरण लिखित परीक्षा (पेपर 1, 2 और 3) की होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.
JSSC CGL Exam 2024: पेपर 1 परीक्षा पैटर्न
-
पेपर 1 में एक भाषा का पेपर शामिल है- हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा.
-
प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं.
-
प्रश्न अनसीन पैसेज और ग्रामर पर आधारित हैं.
-
पेपर 1 परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है.
-
उम्मीदवारों को क्वालिफाई करने के लिए 30% अंक लाना जरूरी होगा.
JSSC CGL Exam 2024: पेपर 2 परीक्षा पैटर्न
-
जेएसएससी सीजीएल पेपर 2 में क्षेत्रीय या चयनित भाषा का पेपर शामिल होता है.
-
प्रश्न 100 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं.
-
प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है और प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 1 अंक काटा जाता है.
-
प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सेट किए जाएंगे.
JSSC CGL Exam 2024: पेपर 3 परीक्षा पैटर्न
-
पेपर 3 में सामान्य ज्ञान शामिल है.
-
सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं.
-
प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है.
-
प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए नकारात्मक अंकन होगा, 1 अंक काटा जाएगा.
-
प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सेट किए जाएंगे.
JSSC CGL Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
JSSC CGL 2023 का एग्जाम (OMR) पर आधारित होगा. यह परीक्षा तीन फेस में कराई जाएगी. पेपर को 2 घंटे में पूरा करना होगा. पहले पेपर में कुल 120 सवाल होंगे, जिसके लिए 360 अंक निर्धारित किया गया है. वहीं, दूसरे पेपर में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसके लिए 300 अंक मिलेगा. पेपर तीन में 150 सवाल होंगे, जिसके लिए 450 नंबर दिया जाएगा. बता दें कि कुल सवालों की संख्या 370 होगी. कुल मिलाकर 1100 अंक मिलेंगे. तीन पेपर को पूरा करने के लिए कैंडिडेट्स को पूरे 6 घंटे का समय दिया जाएगा.
JSSC CGL Exam 2024: इन पदों पर होगी भर्ती
-
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- 863 पद
-
जूनियर सचवालय सहायक- 335 पद
-
श्रम प्रवर्तन अधिकारी -182 पद
-
योजना सहायक-5 पद
-
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- 195 पद
-
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- 252 पद
-
अंचल अधिकारी- 185 पद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










