JEE Advanced 2023: IIT एडिमशन में मददगार बन सकती है पुरानी व्यवस्था, जानिए क्या है तैयारी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2024 12:10 PM
JEE Advanced 2023: नए सत्र से सभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में प्रवेश के लिए 12वीं में मिलने वाले नंबर भी सेलेक्शन के लिए जरूरी हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी ने प्रवेश देने के लिए कोरोना से पहले वाले नियम को लागू करने का फैसला लिया है.
JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में भविष्य में प्रवेश के लिए 12वीं में मिलने वाले अंक भी सेलेक्शन के लिए जरूरी हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 12वीं कक्षा में मिलने वाले अंक को पहले की तरह ही क्राइटेरिया में वापस लाने का फैसला किया गया है. कोरोना वायरस की वजह से छात्रों को इससे छूट दी गई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रवेश देने के लिए कोरोना से पहले वाले नियम को लागू करने का फैसला ले सकता है.
जेईई मेन 2023 परीक्षा तिथि और रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान जल्द ही एनटीए (NTA) की तरफ से जारी किया जाएगा. एग्जाम डेट और रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी होने के बाद अभ्यर्थी nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके लिए अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in पर भी डिटेल्स चेक कर सकेंगे. माना जा रहा है कि एनटीए (NTA) जल्द ही परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर देगा.
-
कोरोना महामारी से पहले आईआईटी में प्रवेश के लिए 12वीं के नंबरों का भी महत्व होता था.
-
ऐसे समझिए कि जेईई एडवांस परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को आईआईटी (IIT) में प्रवेश के लिए 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत अंक चाहिए होते थे.
-
ऐसे में केवल उन छात्रों की आईआईटी (IIT) में सीट पक्की होने की संभावना रहती थी जो अपनी क्लास में टॉप 20 प्रतिशत छात्रों में शामिल होते थे.
एनटीए जेईई मेन 2023 पंजीकरण फॉर्म (NTA JEE Main 2023 registration form) आने वाले कुछ सप्ताह में संभावित रूप से जारी करेगा. एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2023 आवेदन पत्र तारीख (JEE Main 2023 application form date) की घोषणा करेगा.
जेईई मेन 2023 (JEE Main 2023) में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को जेईई मेन 2023 आवेदन फॉर्म (JEE Main 2023 Application Form) भरने से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए. न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले छात्रों को प्रवेश के लिए विचार नहीं किया जाएगा. इस प्रकार प्रत्येक आवेदक को सलाह दी जाती है कि जेईई मेन आवेदन पत्र 2023 (JEE Main application form 2023) भरने से पहले जांच कर लें.
-
साल 2021 या 2022 में 12वीं पास करने वाले या साल 2023 में 12वीं परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2023 फॉर्म (JEE Main 2023 form) को भरने के लिए पात्रता रखते हैं.
-
साल 2021 से पहले 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार जेईई मेन्स 2023 ( JEE Mains 2023) में शामिल होने के योग्य नहीं हैं.
-
उम्मीदवारों के पास 12वीं कक्षा में अनिवार्य विषय के रूप में भौतिकी और गणित के साथ-साथ रसायन विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/जीव विज्ञान/तकनीकी व्यावसायिक विषय होना चाहिए.
-
एनटीए जेईई मेन में उपस्थित होने के लिए कक्षा 12 में न्यूनतम प्रतिशत अंकों की कोई अनिवार्यता नहीं है. हालांकि, आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होता है.
-
जेईई मेन 2023 में उपस्थित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है
-
एनटीए जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
-
नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पते का उपयोग करके जेईई पंजीकरण 2023 को पूरा करें
-
व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण के साथ विस्तृत जेईई मेन आवेदन पत्र 2023 भरें
-
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेजेज को अपलोड करें
-
जेईई आवेदन 2023 शुल्क का भुगतान
-
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










